जयपुर

फिर बदल रहा मौसम, बन रहा नया सिस्टम, इन जिलों में अक्टूबर में भी बारिश… Rajasthan के लिए IMD ने दी नई जानकारी

IMD Alert For Rajasthan: यह बारिश कुछ दिनों के लिए मौसम को सुहाना बना सकती है और दिन के बढ़ते तापमान से थोड़ी राहत दिला सकती है।
2 min read
• •
Updated: 28 Sep 2025, 8:40 AM IST
Rajasthan Rain alert
राजस्थान में मूसलाधार बारिश का अलर्ट (फोटो-पत्रिका)

IMD Alert For Rajasthan: राजस्थान से मानसून की विदाई हो चुकी है, लेकिन मौसम का मिजाज अभी भी बदल रहा है. दिन के समय गर्मी और उमस बढ़ रही है, जबकि रात के तापमान में गिरावट आने से हल्की ठंडक महसूस हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में और बदलाव आ सकता है ।

जयपुर स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक, 27 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच राज्य के पूर्वी, दक्षिणी-पूर्वी और दक्षिणी राजस्थान के कोटा और उदयपुर संभागों और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है । यह बारिश कुछ दिनों के लिए मौसम को सुहाना बना सकती है और दिन के बढ़ते तापमान से थोड़ी राहत दिला सकती है।

पिछले 24 घंटों में राजस्थान का मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहा. हालांकि, दिन के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है. पिलानी (झुंझुनू) में अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक था। वहीं, रात का न्यूनतम तापमान सिरोही में 16.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जिससे वहां रातें ठंडी हो रही हैं।

मौसम विभाग ने पुष्टि की है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून शुक्रवार को राजस्थान से पूरी तरह से विदा हो गया है। मानसून की वापसी रेखा अब वेरावल, भरूच, उज्जैन, झांसी और शाहजहांपुर से होकर गुजर रही है।

पश्चिमी विक्षोभ के असर से उदयपुर और कोटा संभागों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान लोगों को मौसम में तेजी से हो रहे बदलाव के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि दिन और रात के तापमान में अंतर स्वास्थ्य पर असर डाल सकता है। कुल मिलाकर, राजस्थान में अभी दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। दिन में गर्मी और उमस, वहीं रात में हल्की ठंडक का अहसास हो रहा है। आने वाली हल्की बारिश इन स्थितियों में कुछ बदलाव ला सकती है।

Updated on:
28 Sep 2025, 8:40 AM IST
Published on:
Also Read
View All
घर के अंदर चाबी, बाहर चोरी हो गई गाड़ी, कीलैस एंट्री वाली लग्जरी कारें चोरों के निशाने पर

राजस्थान विश्वविद्यालय के कॉलेज में फ्रेशर पार्टी की मांग पर बवाल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष लक्ष्यराज सिंह चूंडावत ने हटाई प्रिंसिपल की कुर्सी

पंचायत चुनाव के नतीजों से भाजपा आलाकमान नाराज, राजस्थान के दिग्गज नेताओं को दिल्ली तलब कर लिया आड़े हाथ

Rajasthan UP Zila Pramukh Chunav Live: एक दिन में बदले समीकरण: चूरू में कांग्रेस, तो ब्यावर में भाजपा ने जीता उप जिला प्रमुख पद, जानें कहां से कौन जीता

Rajasthan Zila Pramukh Result: हनुमान बेनीवाल के गढ़ में खेल? क्रॉस वोटिंग से जीती भाजपा, 1 वोट ने बदल दी बाजी, आरएलपी में बड़ी सेंध