जयपुर

Monsoon 2024 : 15 जुलाई से राजस्थान में हो सकती है बारिश, इन जिलों को लेकर IMD का अभी-अभी आया अपडेट

Rajasthan Monsoon 2024 : राजस्थान में मानसून का दौर जारी है।

2 min read
Jul 13, 2024
Feature image

Rajasthan Monsoon Today : राजस्थान में मानसून का दौर जारी है। ऐसे में कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। शुक्रवार को प्रदेश के कुछ इलाकों में मेघ मेहरबान रहे तो कई जगह उमस से लोग परेशान दिखे। दोपहर में मौसम शुष्क बना रहा लेकिन जैसे – जैसे शाम ढली अंधड़ के साथ बादलों ने पूरे आसमान को घेर लिया व जमकर बारिश हुई। ऐसे में लोगों के चेहरे पर एक बार फिर मुस्कान छा गई। अभी – अभी आइएमडी ने राजस्थान के कई जिलों के लिए मानसून का नया अपडेट जारी किया है।

इन जिलों में होगी प्रचंड बारिश

मौसम विभाग ने अभी - अभी मौसम का नया अपडेट जारी किया। आइएमडी के मुताबिक, आने वाले दिनों में पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। 15 जुलाई यानी सोमवार से इन इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। बता दें कि पूर्वी राजस्थान में भरतपुर, अलवर, धौलपुर, करौली, सवाई माधौपुर, जयपुर, दौसा, टोंक तथा भीलवाड़ा जिले आते हैं जहां 15 जुलाई के बाद भारी बारिश होने के आसार हैं।

इन जिलों में ऐसे करें अपना बचाव

आइएमडी के मुताबिक मेघगर्जन व वज्रपात के समय सुरक्षित स्थानों पर शरण लें। ध्यान रहे, पेड़ों के नीचे शरण लेने से बचें। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग निकाल दें। मौसम सामान्य होने तक प्रतीक्षा करें।

पिछले 24 घंटे में ऐसा रहा मौसम का मिजाज

शुक्रवार को प्रदेश के कुछ इलाकों में मेघ मेहरबान रहे तो कई जगह उमस से लोग परेशान रहे। पिछले 24 घंटों में बीकानेर, चुरू, गंगानगर, हनुमानगढ़, बूंदी, जयपुर व झुंझुनूं जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज की गई है। पूर्वी राजस्थान में सर्वाधिक बारिश बूंदी में 86.0 मिमी व पश्चिमी राजस्थान के मुकलावा, श्रीगंगानगर में 97 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा बीते 24 घंटे में बीकानेर में 56.2, जयपुर में 43, माउंटआबू में 39.2, सीकर में 20 मिमी बारिश दर्ज की गई। उधर, जयपुर में रात को तेज बारिश हुई।