मौसम विभाग ने अभी- अभी राजस्थान के कई जिलों के लिए आगामी तीन घंटे के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। आइएमडी के मुताबिक राजस्थान के झुंझुनूं, सीकर, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, टोंक, बूंदी, कोटा, झालावाड़, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ जिलों में कहीं- कहीं अंधड़ के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।