जोधपुर. मई-जून का महीना था और जोधपुर में भयंकर गर्मी पड़ रही थी। लोग गर्मी में झुलस रहे थे। उसी समय अमरीका के बेल्ट्सविल, मैरीलैंड में टीवी देख रहे जोधपुर निवासी माधवसिंह परिहार ने सुना कि जोधपुर में बाढ़ आ गई है। अमरीका में जोधपुर का नाम सुनकर माधवसिंह दंग रह गए। उन्होंने सोचा जोधपुर से मिलता-जुलता शब्द सुन लिया होगा, लेकिन जब रोड एटलस उठाकर देखा तो वास्तव में मैरीलैंड के पोल्किसविल में सड़क का नाम ‘जोधपुर वे’ मिला, जहां बाढ़ आई हुई थी।