जयपुर

राजधानी में शुरू होगी ये नई सफारी, पर्यटकों के साथ जयपुराइट्स भी ले सकेंगे लुत्फ

करीब 40 लाख की लागत से जन्माष्टमी पर यहां से होगी शुरू
2 min read
• •
Updated: 3 Jul 2018, 10:10 AM IST
jaipur
राजधानी में शुरू होगी ये नई सफारी, पर्यटकों के साथ जयपुराइट्स भी ले सकेंगे लुत्फ

जयपुर. हाथीगांव में हाथी की सफारी का मजा आपने लिया होगा लेकिन अब जल्द ही बैलगाड़ी के जरिए 'काउ सफारी' का लुत्फ उठा सकेंगे। गौवंश की सेवा और उनके संरक्षण के प्रति आमजन को जोडऩे के मकसद से प्रदेश में पहली बार लोग 'काउ सफारी और बुल सफारी' शुरू होगी। श्री कृष्ण बलराम सेवा ट्रस्ट की ओर से 40 लाख रुपए की लागत से बुरथल रोड स्थित हिंगोनिया गौशाला में सिंतबर माह में जन्माष्टमी के त्यौहार से काउ सफारी पर्यटकों के लिए नया आकर्षण का केन्द्र बनेगी।

दो किलोमीटर तक बैलगाड़ी में होने वाली इस सफारी में लोगों को घूमने के लिए कोई परेशानी नहीं हो इसका खासा ध्यान रखा गया है और स्पेशल तरीके से बैलगाड़ी को तैयार करवाया जा रहा है जिसमें शुरुआत में 3 से 5 सफारी के लिए रखी जाएंगी। 6 लोग एक बैलगाड़ी में बैठ सकते हैं। पर्यटन की दृष्टि से भी शहर को एक नई पहचान मिलेगी।

विवादों से रहा है नाता

गौशाला में जहां बीते साल सैकड़ों गायों की मौत का मामला सामने आया था। जिसके बाद काफी विवाद हुआ और सरकार को जवाब देना पड़ा। लेकिन अब यही गोशाला चर्चा में है, क्योंकि प्रदेश में यह पहली ऐसी गोशाला होगी, जहां पर काउ सफारी का लुत्फ उठाया जा सकेगा।

विभिन्न नस्लों की है गायें

अब गौशाला में अजमेर की गीर, रेडी गाय, बीकानेर, जैसलमेर की थारपारकर, राठी गाय, गंगानगर, पंजाब, सिंध की साहीवाल गाय, हरियाणा नस्ल, झालावाड़ और मध्यप्रदेश की मालवी, कच्छ और सांचौर की नागौरी नस्ल की गायें यहां मौजूद है। वहीं आगामी दिनों में 20 तरह की अन्य किस्मों की गायों को यहां लाया जाएगा।

ये रहेगी योजना

गौशाला के परियोजना संयोजक राधा प्रिय दास प्रभु और सिविल इंजीनियर मनीष पाराशर ने बताया कि गौशाला का भ्रमण करने वाले लोगों की सफारी के लिए चुनिंदा रास्ते तय किए गए हैं, जिनमें 300 मीटर में पानी के प्राकृतिक झरने, पणिहारी (हाथ-मुंह धोने के लिए कुंआ), हट ऑन द ट्री, बांस और मचान की झोपड़ी, ग्रीन हाउस, झूले लगाए जाएंगे। वहीं पेड़ों पर डिस्पले बोर्ड लगाए जाएंगे, जिसमें गाय की हर एक खासियत के बारे में बताया जाएगा। इसके साथ ही गायों को प्राकृतिक घरों में देख सकेंगे और उनकी सेवा कर सकेंगे। कुछ समय रुकने और ठहरने का इंतजाम भी किया जाएगा। वहीं छाछ, राबड़ी सहित अन्य ट्रेडिशनल खाना भी रेस्टोरेंट मेंं उपलब्ध होगा।

अध्यात्म का होगा एहसास

गौशला में हर एक बाड़े को भगवान के नाम पर रखा गया है, जिनमेें राधिका, कृष्ण बलराम और गोपाल बाड़ा सहित अन्य नाम महत्वपूर्ण हैं। आगामी दिनों में घाणी सहित अन्य पुरानी संस्कृति को वापस लोगों के सामने लाने की योजना है।

फैक्ट फाइल

-22000 गोवंश की संख्या
-10 नस्लों की गाय
-2800 लीटर रोजाना दूध का उत्पादन
-2 से 16 लीटर दूध देती है एक गाय
-400 लोगों का स्टॉफ
-2 किलोमीटर की होगी सफारी
-480 एकड़ का कुल क्षेत्र
-44 बाड़ों की संख्या
-100 टन के आसपास रोजाना गोबर का उत्पादन


पर्यटन और गौ के प्रति सेवाभाव की दृष्टि से काउ सफारी की शुरुआत होने जा रही है। बैलगाड़ी के जरिए हर एक गाय के बारे में पर्यटकों को बताया जाएगा।
-राधा प्रिय दास, परियोजना संयोजक

Published on:
Also Read
View All
जयपुर में 3 बच्चों के पिता मौलाना पर 18 साल की छात्रा का ब्रेनवॉश कर निकाह करने का आरोप, कोर्ट में परिजनों ने पीटा

राजस्थान विश्वविद्यालय का छात्र गिरफ्तार: दिवाली की रात थार से बाइक सवार को मारी टक्कर, वीडियो हुआ था वायरल

दिवाली की खुशियों पर पटाखों का जख्म: जयपुर में 14 लोगों की आंखों की करनी पड़ी सर्जरी, 2 दिन में 150 से ज्यादा पहुंचे अस्पताल

जयपुर: नशे में धुत व्यक्ति ने युवती को कई थप्पड़ मारे, पत्नी से बोला- बंदूक लेकर आ, आज इन्हें मार डालूंगा

जयपुर के ज्वेलर्स शोरूम पर दिनदहाड़े करोड़ों की लूट! सिर्फ एक बदमाश चंद मिनटों में वारदात कर फरार, CCTV में कैद घटना