जयपुर

प्रदेश में सोने-चांदी के भावों ने पकड़ी रफ्तार, चांदी हुई 41 हजार रुपए पार

प्रदेश में सोने-चांदी के भावों ने पकड़ी रफ्तार, चांदी हुई 41 हजार रुपए पार  

2 min read
May 14, 2018
gold latest rate in rajasthan
gold price children swallow gold of crores

लगातार दो सप्ताह में सर्राफ बाजार में चांदी में गिरावट के बाद इस सप्ताह से चांदी में मजबूती देखी गई। लिवाली में चांदी की मांग बढ़ने से चांदी में 200 रुपए प्रति किलोग्राम की तेजी रही । वहीं सोना भी इस सप्ताह से तेजी में आ गया पिछले सप्ताह से 350 रुपए प्रति 10 ग्राम तेजी में रहा। गत सप्ताह सोने और चांदी में गिरावट दर्ज की गई थी । अप्रेल माह की शुरुआत में सोने और चांदी के लगातार भाव बढ़ रहे थे और भाव के उछाल का कारण अक्षय तृतीया और शादी के सावे बताया जा रहा था। इसके बाद बाजार में सोने-चांदी की कम होने के बाद इनके भाव दो सप्ताह से स्थिर चल रहे थे। अब वापिस इनके भावों में तेजी आ गयी है।

ग्लोबल बाज़ार में कीमतें बढ़ने से साथ ही बाजार में मांग में वृद्धि से सोने -चांदी के भावों ने तेजी पकड़ ली है। 200 रुपए की बढ़ोतरी के साथ चांदी 41 हज़ार 200 रुपए प्रति किलो हो गई वहीं सोने(जेवराती) का भाव32 हज़ार 350 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है।

चांदी कलदार लगातार तीन सप्ताह से पुराने स्तर पर ही बनी रही। आपको बता दें कि चांदी (कलदार) का भाव गत तीन सप्ताह से 68 हज़ार रुपए प्रति सैकड़ा ही चल रहा रहा है। पिछले सप्ताह की तुलना में 350 रुपए बढ़ने के बाद सोना (स्टैंडर्ड) का भाव 32 हज़ार 350 रुपए प्रति 10 ग्राम

जयपुर सर्राफा भाव में ये हैं सोने-चांदी के भाव

चांदी भाव (प्रति किलो)

चांदी - 41 हज़ार 200 रुपए प्रति किलो
चांदी रिफाइनरी - 40 हज़ार 700 रुपए प्रति किलो
चांदी कलदार - 68 हज़ार रुपए प्रति सैकड़ा

सोना भाव (प्रति 10 ग्राम)

सोना स्टैंडर्ड - 32 हज़ार 350 रुपए प्रति 10 ग्राम
सोना जेवराती - 30 हज़ार 700 रुपए प्रति 10 ग्राम

Published on:
14 May 2018 05:11 pm