
Patrika news
जैसलमेर. जैसलमेर के नहरी क्षेत्र के सदराउ गांव के पास 73 आरडी पर स्थित तूली माइनर पर नहर में पानी भरने के दौरा ट्र्ेक्टर गिर गया। जिससे ट्र्ेक्टर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह नहर में पानी भरने के दौरान ट्र्ेक्टर टंकी अनियंत्रित हो गई और हादसे में ट्र्ेक्टर को बडा नुकसान हुआ है। गांव के ईशान भाटी ने बताया कि हादसे में चालक यारू खां सुरक्षित बच गया। हादसे की सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत पहुंचाने का कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने जेसीबी की सहायता से ट्र्ेक्टर ट्र्ोली और टंकी को बाहर निकाला।
Published on:
14 May 2018 04:47 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
