IMD Yellow Alert: राजस्थान के कई जिलों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के बीच मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए अति घना कोहरा, घना कोहरा, शीत दिन के साथ मेघगर्जन और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है।
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मावठ का दौर खत्म हो गया है। इसी के साथ अब तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। दिन और रात का तापमान दो से तीन डिग्री तक गिर रहा है। मौसम केन्द्र ने अब आगामी चार दिन अधिकतर शहरों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।
मौसम केन्द्र के अनुसार शुक्रवार को अजमेर, अलवर, भरतपुर, झुंझुनूं, सीकर में शीत दिन दर्ज होने की भी संभावना जताई है। इधर, गुरुवार को अजमेर, अलवर, भरतपुर, बूंदी, चित्तौडगढ़, झुंझुनूं, सीकर, टोंक में शीत दिन दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूूनतम तापमान लूणकसर में 4.2 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री दर्ज किया गया। इसीप्रकार रात का पारा 10.6 डिग्री दर्ज किया गया।
राजस्थान के कई जिलों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के बीच मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए अजमेर, अलवर, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, सवाईमाधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, नागौर और श्री गंगानगर में अति घना कोहरा, घना कोहरा, शीत दिन के साथ मेघगर्जन और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है।
माउंट आबू : 5.4
फतेहपुर : 5.4
नागौर : 3.7
गंगानगर : 5.7
अलवर : 5.8