जयपुर

Patrika Edufest 2026: जयपुर में आज से 3 दिन तक कॅरियर का मेला, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा करेंगे उद्घाटन

24th-26th April Patrika Edu Fest 2026: दीप प्रज्ज्वलन के साथ फेस्ट की शुरुआत होगी। फेस्ट 26 अप्रेल तक चलेगा। इसमें 10वीं और 12वीं पास कर चुके छात्रों की हर शंका का समाधान किया जाएगा।

2 min read
Apr 24, 2026
फोटो: पत्रिका

Online Registration For Patrika Edufest 2026: राजस्थान पत्रिका और महात्मा ज्योतिराव फुले यूनिवर्सिटी की ओर से राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआइसी) में शुक्रवार से एजुफेस्ट 2026 का आयोजन किया जाएगा। पहले दिन एजुफेस्ट में मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा और महात्मा ज्योति राव फूले यूनिवर्सिटी चेयरपर्सन निर्मल पंवार रहेंगे।

दीप प्रज्ज्वलन के साथ फेस्ट की शुरुआत होगी। फेस्ट 26 अप्रेल तक चलेगा। इसमें 10वीं और 12वीं पास कर चुके छात्रों की हर शंका का समाधान किया जाएगा। रोज सुबह 11 से रात आठ बजे तक फेयर में देश की नामी यूनिवर्सिटी और शैक्षणिक संस्थान हिस्सा लेंगे। कॅरियर एक्सपर्ट और काउंसलर्स की ओर से काउंसलिंग की जाएगी। इंटरनेशनल एजुकेशन लोन और वीजा गाइडेंस के साथ देश के प्रसिद्ध स्पीकर्स की ओर से कॅरियर सेमिनार होंगी। एजुफेस्ट में पहुंचने के लिए विद्यार्थियों को निःशुल्क बस सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें

Patrika Edufest 2026: कल से 3 दिन तक एक ही छत के नीचे मिलेगा कॅरियर का सही रास्ता, नामी यूनिवर्सिटी और शैक्षणिक संस्थान लेंगे हिस्सा

साइकोमेट्रिक टेस्ट का आयोजन

एजुफेस्ट में साइकोमेट्रिक टेस्ट का आयोजन एमजेआरपी यूनिवर्सिटी की ओर किया जाएगा। हाल ही 12वीं परीक्षा में 70 फीसदी से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को फेस्ट में सर्टिफिकेट दिए जाएंगे। इसके लिए छात्रों को आधार कार्ड और मार्कशीट लानी होगी।

ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन

एजुफेस्ट की अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9928015903 पर संपर्क कर सकते हैं। क्यूआर कोड स्कैन करके रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। क्यूआर कोड में स्कैन कर आप अपना रिफ्रेशमेंट भी पा सकते हैं। इस फेस्ट के मुख्य प्रायोजक महात्मा ज्योतिराव फुले यूनिवर्सिटी हैं। एजुफेस्ट पॉवर्ड बाय विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी होगा। फेस्ट में को-स्पॉन्सर बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेज, प्रताप यूनिवर्सिटी, ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी, स्वामी केशवानंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी होंगे। एसोसिएट स्पॉन्सर आनंद इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी, पूर्णिमा ग्रुप, मणिपाल यूनिवर्सिटी होंगे। वॉइस ऑफ एजुफेस्ट 95 एफएम तड़का, इवेंट मैनेज बाय आइएफएफपीएल है।

ये रहेंगे की-पार्टनर

यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट, अपेक्स यूनिवर्सिटी, आइआइएस यूनिवर्सिटी, निर्वाण यूनिवर्सिटी, पोद्दार इंटरनेशनल कॉलेज, आर्य कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड आइटी, सुबोध कॉलेज, आर्य कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंंग एंड टेक्नोलॉॅजी, महर्षि अरविंद यूनिवर्सिटी, पारूल यूनिवर्सिटी वडोदरा, श्री महावीर कॉलेज, पीम्प्री चिंचवाड़ यूनिवर्सिटी, एमिटी यूनिवर्सिटी राजस्थान, ध्नान प्रसाद ग्लोबल यूनिवर्सिटी पुणे, द आइसीएफएआइ यूनिवर्सिटी जयपुर, जीसीईसी ग्लोबल फाउंडेशन, एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, भारतीय स्किल डवलपमेंट यूनिवर्सिटी, जयपुर इंजीनियरिंग कॉलेज कूकस, न्यूरॉन्स एजुकेशन सर्विस, एमआइटी एडीटी यूनिवर्सिटी, वीआइटी भोपाल, इंडियन इंस्टीट्यूूट ऑफ जैम्स एंड ज्वैलरी की-पार्टनर है।

निशुल्क बस सेवा

एजुफेस्ट में पहुंचने के लिए निशुल्क बसों की व्यवस्था की गई है। बस सुविधा अंबाबाड़ी, ट्रांसपोर्ट नगर और मानसरोवर वीटी रोड चौराहे से, जगतपुरा फाटक और सांगानेर थाने से की गई है। बसों के बारे में मोबाइल नंबर-7976490441 पर जानकारी ली जा सकती है।

सही कॅरियर चुनने का बेहतरीन मंच

एजुफेस्ट छात्रों के लिए सही कॅरियर चुनने का बेहतरीन मंच है। यहां विभिन्न संस्थानों की जानकारी एक ही जगह उपलब्ध होगी।

  • राहुल सिंघी, एमडी, पूर्णिमा ग्रुप

एजुकेशन फेस्ट छात्रों की शंकाओं को दूर करने में अहम भूमिका निभाते हैं। यह आयोजन उच्च शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक होगा।

  • डॉ. संदीप बक्शी, चांसलर, जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी

एजुफेस्ट विद्यार्थियों को नए अवसरों से जोड़ने का माध्यम बनेगा। यह आयोजन भविष्य की दिशा तय करने में मददगार साबित होगा।

  • मोनिका मित्तल अग्रवाल, वाइस चेयरपर्सन, आनंद इंटरनेशनल कॉलेज

एजुफेस्ट में छात्रों को देश की नामी यूनिवर्सिटी से सीधे संवाद का अवसर मिलेगा। काउंसलिंग और सेमिनार से उनके कॅरियर को नई दिशा मिलेगी।

  • शैलेन्द्र भदौरिया, चेयरमैन, प्रताप यूनिवर्सिटी

ये भी पढ़ें

EduFest 2026 Jaipur:10वीं-12वीं के बाद करियर की टेंशन खत्म, देश की टॉप यूनिवर्सिटी देंगी गाइडेंस
Published on:
24 Apr 2026 10:19 am
Also Read
View All