जयपुर

Rajasthan CM Bharatpur Visit: सीएम बनने के बाद भजनलाल का पहला भरतपुर दौरा, जानें पूरा कार्यक्रम

Rajasthan CM Bharatpur Visit: राजस्थान के नए मुख्यमंत्री बनने के बाद भजनलाल शर्मा पहली बार मंगलवार को भरतपुर आएंगे। यहां से वे गोवर्धन जाएंगे, जहां श्रीगिरिराज महाराज की पूजा-अर्चना करेंगे।
less than 1 minute read
• •
Dec 19, 2023
bhajanlal_sharma_bharatpur_.jpg

Rajasthan CM Bharatpur Visit: राजस्थान के नए मुख्यमंत्री बनने के बाद भजनलाल शर्मा पहली बार मंगलवार को भरतपुर आएंगे। यहां से वे गोवर्धन जाएंगे, जहां श्रीगिरिराज महाराज की पूजा-अर्चना करेंगे। सड़क मार्ग से एक दिवसीय दौरे पर जा रहे मुख्यमंत्री शर्मा मंगलवार सुबह जयपुर से रवाना होकर दोपहर करीब 12 बजे भरतपुर पहुंचेंगे। कमालपुरा बॉर्डर पर पार्टी कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद वे गोवर्धन जाएंगे। जहां से उसी दिन वापस जयपुर लौटेंगे।

मुख्यमंत्री भजनलाल ने सोमवार को अपनी पहली ही बैठक में सभी विभाग प्रमुखों को स्पष्ट संकेत दिए कि योजनाओं में भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकारी योजनाओं का जनता को समय पर लाभ मिले। आगामी 25 साल के विजन को लेकर योजनाओं को तैयार करने के लिए कहा गया है। हालांकि इससे पहले सभी विभागों के सौ दिवसीय कामकाज को लेकर एक्शन प्लान तैयार करने के लिए कहा है।

इसमें भाजपा के संकल्प पत्र की योजनाएं भी शामिल होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र नरेन्द्र मोदी की गारंटी है। योजनाओं की सर्विस डिलीवरी के लिए समस्या रहित सिस्टम तैयार किया जाए। सुशासन सिर्फ शब्द न रहे, इसे चरितार्थ करके दिखाना है। इसके लिए अधिकारी प्राथमिकताएं तय करके अच्छा काम करें।

Updated on:
19 Dec 2023 09:22 am
Published on:
19 Dec 2023 09:22 am