27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan News: सीएम भजनलाल की सीनियर ऑफिसर्स के साथ पहली बड़ी मीटिंग, जानें क्या कह डाली ‘दो टूक’

Rajasthan News: मुख्यमंत्री भजनलाल ने सोमवार को अपनी पहली ही बैठक में सभी विभाग प्रमुखों को स्पष्ट संकेत दिए कि योजनाओं में भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकारी योजनाओं का जनता को समय पर लाभ मिले।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Kirti Verma

•

Updated: 19 Dec 2023, 8:00 AM IST

bhajanlal_2.jpg

Rajasthan News: मुख्यमंत्री भजनलाल ने सोमवार को अपनी पहली ही बैठक में सभी विभाग प्रमुखों को स्पष्ट संकेत दिए कि योजनाओं में भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकारी योजनाओं का जनता को समय पर लाभ मिले। आगामी 25 साल के विजन को लेकर योजनाओं को तैयार करने के लिए कहा गया है। हालांकि इससे पहले सभी विभागों के सौ दिवसीय कामकाज को लेकर एक्शन प्लान तैयार करने के लिए कहा है। इसमें भाजपा के संकल्प पत्र की योजनाएं भी शामिल होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र नरेन्द्र मोदी की गारंटी है। योजनाओं की सर्विस डिलीवरी के लिए समस्या रहित सिस्टम तैयार किया जाए। सुशासन सिर्फ शब्द न रहे, इसे चरितार्थ करके दिखाना है। इसके लिए अधिकारी प्राथमिकताएं तय करके अच्छा काम करें।

यह भी पढ़ें : भजनलाल मंत्रिमंडल के चेहरे तय, युवा चेहरों को मिलेगा मौका, दिल्ली से आई ये बड़ी अपडेट

दिल्ली के दो दिवसीय दौरे से लौटने के बाद शाम को मुख्यमंत्री सभी विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिवों की सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में बैठक ले रहे थे। उन्होंने आईएएस अधिकारियों को लेकर कहा कि आप लोगों की रेपुटेशन कहीं भी पहले पहुंचती है, इसलिए ध्यानपूर्वक काम करें और गरीब व जरूरतमंद लोगों का ध्यान रखें। अधिकारियों को बार-बार बदलने में उनका विश्वास नहीं है, लेकिन बेहतर काम करना होगा। बैठक में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा के अलावा सीएस उषा शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव टी. रविकांत सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें : एक्शन मोड में बीजेपी, कल से विधानसभा सत्र बुलाने की तैयारी, विधायक लेंगे शपथ