5 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर में जुटा दुनिया का हुनर: सबसे लंबी मूंछों वाले राम सिंह से रिकॉर्ड होल्डर्स तक, जानें किन्हें मिला उत्कर्ष श्री सम्मान

जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में अंतरराष्ट्रीय उत्कर्ष श्री सम्मान एवं वर्ल्ड रिकॉर्ड रिकॉग्निशन 2026 समारोह हुआ। इसमें भारत के कई राज्यों और नेपाल से पहुंची प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
3 min read
Google source verification
International Utkarsh Shri Samman 2026

उत्कर्ष श्री सम्मान एवं वर्ल्ड रिकॉर्ड रिकॉग्निशन समारोह में सम्मानित प्रतिभाओं का समूह

जयपुर. राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (RIC), जयपुर में रविवार को एक्सक्लूसिव वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की ओर से ‘अंतरराष्ट्रीय उत्कर्ष श्री सम्मान एवं वर्ल्ड रिकॉर्ड रिकॉग्निशन 2026’ समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारत के अलग-अलग राज्यों के साथ नेपाल से भी कई प्रतिभाएं पहुंचीं। विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर काम और उपलब्धियां हासिल करने वाले लोगों को इस दौरान सम्मानित किया गया।

समारोह में उद्यमियों, कलाकारों, शिक्षाविदों, समाजसेवियों, खिलाड़ियों और अलग-अलग पेशों से जुड़े लोगों को उनके काम, प्रतिभा और सामाजिक योगदान के लिए अंतरराष्ट्रीय उत्कर्ष श्री सम्मान 2026 दिया गया। वहीं खास उपलब्धियां हासिल करने वाले लोगों और वर्ल्ड रिकॉर्ड्स को वर्ल्ड रिकॉर्ड रिकॉग्निशन 2026 के जरिए पहचान दी गई।

मंच पर दिखी अलग-अलग क्षेत्रों की प्रतिभाओं की झलक

कार्यक्रम का आयोजन 4 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में हुआ। समारोह में डॉ. राम सिंह चौहान, विश्व के सबसे लंबे मूंछों वाले व्यक्ति और एक्सक्लूसिव वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के ब्रांड एंबेसडर, डॉ. अनुराग सक्सेना, अध्यक्ष जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया, डॉ. सोनिया दत्त शर्मा, डॉ. दानिश जमाल सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। एक्सक्लूसिव वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की संस्थापक लता खटवानी भी समारोह में शामिल हुईं।

कला, शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में मिला सम्मान

समारोह में अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। हरि सिंह भाटी, जोधपुर को दृश्य कला, महिमा शर्मा, जयपुर को पैरेंटिंग कोच, डॉ. राहुल कुमार लोहार, नीमच को सूक्ष्म एवं लघु कला, सुनील कुमार जैन, रायपुर को व्यवसाय एवं सामाजिक सेवा, डॉ. मुकेश गुप्ता, जयपुर को आध्यात्मिक उपचार, प्रवीण कुमार सैनी, मुजफ्फरनगर को कला एवं शिक्षण और भोजा राम, बाड़मेर को मानवता एवं सामाजिक सेवा के लिए सम्मानित किया गया।

भारत गौरव डॉ. अनिता सहगल ‘वसुंधरा’, लखनऊ को कला एवं संस्कृति, मनीषा सत्यजीत डांगे, ठाणे को बास्केटबॉल में उत्कृष्टता, शंकर सिंह, मेरठ को सामाजिक सेवा, डॉ. रंजीत दास, कोलकाता को शिक्षा, अध्यापन, कविता एवं उपन्यास लेखन, धीरेन्द्र सिंह, मेरठ को महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक विकास और तरुण वर्मा, रोहतक को आभूषण एवं फार्मा व्यवसाय के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

इसके अलावा प्रवीण सिंह, जैसलमेर, सुदर्शन मंडल, गंजाम, कुंदन लाल कुमावत, जैसलमेर, डॉ. डी. आर. उपाध्याय, काठमांडू, बिमला देवी, जैसलमेर, विजय कुमार, झुंझुनूं, मनीष बंसल, झज्जर, डॉ. सिलार महेश्वर, हैदराबाद, महेंद्र सिंह, सीकर, सुचि यादव, मैनपुरी, प्रो. डॉ. हेमंत्रय बिरादार, गोवा, मास्टर सिलार मोक्षग्ना साई, हैदराबाद, प्रेम चंद्र लाल श्रीवास्तव, गाजियाबाद, सुशीला मंग्लिया, जैसलमेर तथा चिलका महेश, हैदराबाद को भी उनके संबंधित क्षेत्रों में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

स्वास्थ्य, संगीत और सामाजिक सेवा में योगदान देने वालों को भी सम्मान

रामराज गुर्जर, जयपुर को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवाओं, मोहन लाल लीलर, जैसलमेर को सामाजिक सेवा, आशीष श्रीवास्तव, बेंगलुरु को संगीत एवं कला, मोहन लाल घिसिंग लामा, काठमांडू को गीत लेखन, प्रदीप सोनी, जयपुर को एक्यूप्रेशर तथा सीए डॉ. महेश गौर, मुंबई को मस्तिष्क पुनर्संरचना एवं मानव क्षमता के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मान मिला।

इसके अलावा प्रवीण सिंह, जैसलमेर, सुदर्शन मंडल, गंजाम, कुंदन लाल कुमावत, जैसलमेर, डॉ. डी. आर. उपाध्याय, काठमांडू, बिमला देवी, जैसलमेर, विजय कुमार, झुंझुनूं, मनीष बंसल, झज्जर, डॉ. सिलार महेश्वर, हैदराबाद, महेंद्र सिंह, सीकर, सुचि यादव, मैनपुरी, प्रो. डॉ. हेमंत्रय बिरादार, गोवा, मास्टर सिलार मोक्षग्ना साई, हैदराबाद, प्रेम चंद्र लाल श्रीवास्तव, गाजियाबाद, सुशीला मंग्लिया, जैसलमेर और चिलका महेश, हैदराबाद को भी उनके संबंधित क्षेत्रों में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

प्रतिभाओं की उपलब्धियों को पहचान

इसी क्रम में दावरा राम देवपाल, जैसलमेर, मिस सिलार नित्या साई, हैदराबाद, डॉ. यज्ञेश मिश्रा, अजमेर, डॉ. श्रादेश नंदिनी, हैदराबाद, डॉ. रागा राम मंग्लिया, जैसलमेर, डॉ. दुर्गेश नंदिनी, हैदराबाद, संजीव इंडिया, जैसलमेर, रिया हिमतरामका, जयपुर, डॉ. अमृत लाल, जैसलमेर, आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. योगी राजेश नाथ, फर्रुखनगर, डॉ. वैभव इनखिया, जैसलमेर, नीरज ब्रह्मदेव दुबे, कल्याण, रतना राम बंजारा, जैसलमेर, सिलार ममथरानी, हैदराबाद, दीपक सिंह आजाद, मथुरा, देवकी, जैसलमेर, एडवोकेट डॉ. देवा राम बिरला, जोधपुर, शिव लाल, जैसलमेर और डॉ. संजीब कुमार मिश्रा, मेरठ को भी सम्मानित किया गया।

समारोह में डॉ. दिनेश कुमार हींगरा, जैसलमेर, सत्यनारायण महाराणा, बरहामपुर, चेतना उदय इलपाटे, पुणे, डॉ. रक्षा कुमार राय, काठमांडू, नेपाल, नैनाकला राय, खोटांग, नेपाल, गंगा राम, जोधपुर, संदीप कुमार गुप्ता, जालंधर, उपकार कंसल, संगरूर, वंशिका कंसल, संगरूर, हितांशु बंसल, संगरूर, डॉ. श्याम सुंदर प्रजापति, भक्तपुर, काठमांडू, सुजन राय, खोटांग, नेपाल, रूपक रामटेल, भक्तपुर, नेपाल, राम बहादुर तामांग, सिंधुपालचौक, नेपाल, डॉ. हेमशंकर जेठमल साहू, रायपुर, डॉ. हंसा राम, सिरोही, त्रिलोक चंद तंवर, जयपुर और डॉ. जया श्रीवास्तव, लखनऊ को भी उनके विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वालों को मिली अलग पहचान

समारोह के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में खास उपलब्धियां हासिल करने वाले वर्ल्ड रिकॉर्ड धारकों और रिकॉर्ड उपलब्धियों को भी विशेष पहचान दी गई।

डॉ. रक्षा कुमार राय, काठमांडू, नेपाल को ‘एकाधिक मानद डॉक्टरेट एवं एकाधिक वर्ल्ड रिकॉर्ड रखने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति’ के रूप में वर्ल्ड रिकॉर्ड रिकॉग्निशन दिया गया।

डॉ. रंजीत दास, बगनान, हावड़ा (कोलकाता), पश्चिम बंगाल को ‘एक व्यक्ति द्वारा अर्जित सर्वाधिक शैक्षणिक डिग्रियों एवं योग्यताओं’ की उपलब्धि के लिए विशेष पहचान दी गई।

डॉ. दुर्गेश नंदिनी, हैदराबाद को भी वर्ल्ड रिकॉर्ड रिकॉग्निशन प्रदान किया गया। वहीं जयपुर स्थित पारंपरिक खाद्य एवं वेलनेस ब्रांड ऑरिक मिल्स को पोषण, वेलनेस एवं पारंपरिक खाद्य पद्धतियों में उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया गया।