
जयपुर. बापूनगर मोती पार्क स्थित साईं धाम के 18 वें स्थापना दिवस पर दो दिवसीय आयोजन की शुरुआत गुरुवार से हुई । शिरडी के साईं बाबा की तर्ज पर मंदिर में उत्सव कार्यक्रम हों रहे हैं। बुधवार को कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया गया। इस मौके पर मन्दिर में विशेष काकड़ यात्रा व मंगल स्नान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।शाम को गाजे बाजे के बीच मन्दिर से बाबा की पालकी यात्रा निकाली जाएगी।
श्वेता शर्मा ने बताया कि पहले दिन सुबह पांच बजे काकड़ आरती व मंगल स्नान का आयोजन हुआ। इसके बाद सुबह 9 बजे हवन शुरु हुआ दोपहर में मध्यान्ह आरती होगी, इसके साथ ही भजन संध्या का आयोजन होगा। शाम पांच बजे धूप आरती होगी, इसके बाद शाम छह बजे साईं बाबा की पालकी यात्रा निकाली जाएगी, जिसमे हाथी ,घोड़े, ऊंट के लवाजमे के साथ नगर भ्रमण करेंगे। संजीव शर्मा ने बताया शोभायात्रा में अयोध्या राम मंदिर का विग्रह भी रखा जाएगा।ये भी शोभायात्रा में पालकी के साथ नगर भ्रमण करेगा। सभी श्रद्धालु भगवान राम के दर्शन भी कर पाएंगे। जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ ही दीपकों से आरती की जाएगी। रात दस बजे शेज आरती होगी।
महोत्सव में दो फरवरी को सुबह नौ बजे से पादुका पूजन होगा, जो दो घंटे तक चलेगा। वहीं मध्यान्ह आरती के बाद भंडारा प्रसादी होगी। इस बीच साईं भक्ति संध्या का आयोजन भी होगा।