जयपुर

राजस्थान में आज से 12 प्रतिशत तक महंगा हुआ Toll Tax, जयपुर-दिल्ली और खाटूश्यामजी का सफर हुआ महंगा, जानिए नई रेट लिस्ट

जयपुर से दिल्ली और विश्व प्रसिद्ध प्रसिद्ध लोक आस्था के केंद्र खाटूश्यामजी जाने वाले लाखों यात्रियों और वाहन चालकों के लिए एक बड़ी और जेब पर असर डालने वाली खबर सामने आई है।
4 min read
Jul 21, 2026
Toll Rate Hike 2026 Jaipur Delhi Khatu Shyamji Toll Hike Highway Travel Costlier
Toll Plaza- AI PIC

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने जयपुर से कनेक्ट होने वाले कई प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेस-वे पर टोल दरों में संशोधन कर दिया है, जो मध्य रात्रि 12 बजे से प्रभावी रूप से लागू हो चुकी हैं। इस नई दर सूची के लागू होने के बाद कार, जीप, टैक्सी, मिनी बस और बड़े व्यावसायिक वाहनों के टोल शुल्क में 8 प्रतिशत से लेकर 12 प्रतिशत तक की सीधी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जयपुर से दिल्ली के एकतरफा सफर के लिए कार चालकों को अब पहले मिलने वाले ₹375 के बजाय ₹395 का भुगतान करना पड़ेगा, यानी एक तरफ की यात्रा पर सीधे ₹20 का अतिरिक्त वित्तीय बोझ बढ़ गया है। यह बढ़ोतरी न केवल दैनिक यात्रियों और व्यापारियों बल्कि वीकेंड पर दिल्ली या खाटूश्यामजी दर्शन के लिए निकलने वाले आम परिवारों के बजट को प्रभावित करेगी।

जयपुर से दिल्ली मार्ग पर बढ़ा खर्च, ₹395 हुआ एकतरफा टोल

जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-48) पर सफर करने वाले लोगों के लिए अब दूरी तय करना अधिक खर्चीला साबित होगा।

कार और प्राइवेट वाहन: जयपुर से दिल्ली जाने वाली कार और हल्के वाहनों के लिए टोल में सीधे ₹20 की वृद्धि हुई है, जिससे अब एक तरफ का टोल ₹395 पहुंच गया है।

व्यावसायिक वाहन और बसें: भारी मालवाहक वाहनों, ट्रकों और अंतरराज्यीय बसों के लिए भी टोल दरें बढ़ा दी गई हैं, जिससे जयपुर-दिल्ली रूट पर माल ढुलाई और बस का किराया भी आने वाले दिनों में बढ़ सकता है।

Toll Plaza - File Pic

खाटूश्यामजी जाने वाले श्रद्धालुओं की जेब पर पड़ेगा असर

राजस्थान के सबसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में से एक खाटूश्यामजी मंदिर जाने वाले मार्ग पर भी सफर महंगा हो गया है।

टांटियावास और रींगस रूट: जयपुर से चौमूं होते हुए खाटूश्यामजी जाने वाले रींगस मार्ग पर स्थित टांटियावास टोल प्लाजा पर संशोधित दरें लागू कर दी गई हैं।

श्रद्धालुओं पर असर: हर महीने एकादशी और सप्ताह के अंत पर जयपुर, दिल्ली और आसपास के राज्यों से लाखों श्रद्धालु खाटूश्यामजी दर्शन के लिए अपनी गाड़ियों और टैक्सियों में जाते हैं। टोल दरें बढ़ने से अब खाटूश्यामजी की पूरी धार्मिक यात्रा का बजट बढ़ जाएगा।

इन प्रमुख टोल प्लाजा पर लागू हुईं नई संशोधित दरें

जयपुर को राज्य और देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने वाले मुख्य हाईवे पर स्थित कई टोल प्लाजा पर नई रेट लिस्ट चस्पा कर दी गई है:

मनोहरपुर टोल प्लाजा: जयपुर-दिल्ली मार्ग का सबसे व्यस्त प्लाजा, जहां से गुजरने वाले सभी वाहनों के शुल्क में बढ़ोतरी हुई है। कार, जीप : नई दर 95 रुपए

टांटियावास टोल प्लाजा: जयपुर-सीकर और खाटूश्यामजी मार्ग पर स्थित मुख्य टोल। कार, जीप : ₹ नई दर 80 रु

ठीकरिया टोल प्लाजा: अजमेर और मुंबई रूट की तरफ जाने वाले वाहनों के लिए संशोधित शुल्क। कार, जीप : नई दर 100 रु.

नेकावाला, सीतारामपुरा और भागवास चौरासी टोल: जयपुर के आसपास के ग्रामीण और बायपास कनेक्टिंग रूट्स पर स्थित इन सभी प्लाजा पर भी 8 से 12 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी लागू की गई है।

कोटा संभाग के रूट्स पर भी महंगा टोल

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने राजस्थान के कोटा संभाग, कोटा-बूंदी मार्ग और वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेस-वे के कुछ प्रमुख सेक्शंस पर भी टोल शुल्क में संशोधन कर दिया है। संशोधित टोल दरें 20 जुलाई 2026 की रात 12 बजे से पूरे रीजन में प्रभावी हो गई हैं। इस वार्षिक टोल पुनरीक्षण/संशोधन का सबसे ज्यादा असर निजी कार, जीप और हल्के मोटर वाहन (LMV) चलाने वाले आम लोगों पर पड़ने वाला है।

एक्सप्रेस-वे के मुख्य खंड पर कार श्रेणी के टोल में 7.40 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है, जबकि कुछ इंटरचेंज रूट्स पर यह बढ़ोतरी 10 प्रतिशत तक दर्ज की गई है। इसके अलावा कोटा-बूंदी मार्ग पर स्थित किशोरपुरा टोल प्लाजा से गुजरने वाले सभी छोटे-बड़े वाहनों के लिए नई रेट लिस्ट जारी कर दी गई है। जबकि देवली-कोटा सेक्शन (NH-52) पर रोजाना आवाजाही करने वाले कम्यूटर, कोचिंग स्टूडेंट, बिजनेसमैन और ट्रांसपोर्टर्स के लिए अब सफर पहले से अधिक खर्चीला हो जाएगा।

Toll Plaza - File PIC

24 घंटे में वापसी करने वालों को रियायत

एनएचएआई और स्थानीय टोल प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि भले ही सिंगल ट्रिप की दरों में बढ़ोतरी की गई है, लेकिन नियमित रूप से यात्रा करने वाले लोगों के लिए छूट का प्रावधान जारी रहेगा।

रिटर्न ट्रिप डिस्काउंट: 24 घंटे के भीतर उसी मार्ग से वापस लौटने वाले वाहनों को मिलने वाली रियायती दर पहले की तरह ही लागू रहेगी।

स्थानीय निवासियों के पास: टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले स्थानीय निवासियों के लिए बनाए जाने वाले मासिक फास्टैग पास की सुविधा पूर्ववत नियमों के अनुसार जारी रहेगी।

ट्रांसपोर्ट और डेली कम्यूटर्स पर पड़ेगा सीधा प्रभाव

जयपुर से रोजाना काम, पढ़ाई या व्यापार के सिलसिले में आसपास के जिलों और दिल्ली की ओर जाने वाले कम्यूटर्स के लिए यह दैनिक खर्च में सीधी बढ़ोतरी है।

टूर एंड ट्रैवल ऑपरेटरों का कहना है कि टोल दरें 8% से 12% तक बढ़ने के कारण उन्हें अब अपनी इंटरसिटी टैक्सी और बस बुकिंग का किराया बढ़ाना पड़ेगा।

वहीं, ट्रांसपोर्टर्स का मानना है कि राजस्थान में सब्जियों, दूध और अन्य जरूरी खाद्य सामग्री की ढुलाई में बढ़ोतरी होने से आने वाले समय में आम उपभोक्ता पर भी इसका अप्रत्यक्ष प्रभाव देखने को मिल सकता है।

Updated on:
21 Jul 2026 08:58 am
Published on:
21 Jul 2026 08:27 am