जयपुर

Traffic Alert: जयपुर शहर में यह रास्ता 5 दिन रहेगा बंद, जानें कारण, क्या रहेगा वैकल्पिक रास्ता

railway gate maintenance: शहर में सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए अहम सूचना है। अगर आप कनकपुरा-धानक्या के बीच वाले रास्ते से रोजाना गुजरते हैं तो अगले पांच दिन आपको अपना रूट बदलना पड़ेगा।
less than 1 minute read
Feb 21, 2026
Traffic alert in Jaipur
फोटो-एआई जेनरेडेट

Railway Crossing Closed: जयपुर. शहर में सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए अहम सूचना है। अगर आप कनकपुरा-धानक्या के बीच वाले रास्ते से रोजाना गुजरते हैं तो अगले पांच दिन आपको अपना रूट बदलना पड़ेगा। रेलवे ट्रैक के अनुरक्षण कार्य के कारण यहां स्थित समपार फाटक संख्या-232 को अस्थायी रूप से पूरी तरह बंद किया जा रहा है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह फाटक 21 फरवरी सुबह 8 बजे से 25 फरवरी शाम 6 बजे तक सड़क यातायात के लिए पूर्ण रूप से बंद रहेगा। इस दौरान किसी भी प्रकार के दोपहिया, चारपहिया या भारी वाहनों की आवाजाही नहीं हो सकेगी। सुरक्षा कारणों से यह फैसला लिया गया है ताकि ट्रैक मरम्मत का काम बिना किसी बाधा के पूरा किया जा सके।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि इस फाटक से रोजाना करीब 60 हजार लोग गुजरते हैं। एक ओर सिरसी रोड और दूसरी तरफ गोविंदपुरा गांव होने से यह मार्ग काफी व्यस्त रहता है, इसलिए अचानक बंदी से लोगों को परेशानी हो सकती है।

यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे फाटक संख्या-231 और 233 से वैकल्पिक मार्ग अपनाएं। घर से निकलने से पहले रूट प्लान करें, ताकि जाम और देरी से बचा जा सके।

Updated on:
21 Feb 2026 01:51 pm
Published on:
21 Feb 2026 01:49 pm