
जयपुर। राजस्थान में आगामी पंचायत और निकाय चुनावों से पहले सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। देर रात जारी तबादला सूची में 53 RAS और 40 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। चुनावी तैयारियों के बीच हुए इस बदलाव को प्रशासनिक स्तर पर अहम माना जा रहा है। सात दिन पहले भी राजस्थान में 183 आरएएस अधिकारियों के तबादले किए गए थे। आगामी नगरीय निकाय और पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनावों के मद्देनजर सरकार ने सभी अधिकारियों को बिना किसी अवकाश या रिलीवर का इंतजार किए तत्काल प्रभाव से नए पद पर कार्यभार ग्रहण करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग ने देर रात आदेश जारी कर 53 RAS अधिकारियों का स्थानांतरण और पदस्थापन किया है। इस तबादला सूची में राजस्थान विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के सचिव और पाठ्य पुस्तक मण्डल के सचिव सहित कई जिलों के एडीएम और उपखंड अधिकारी बदले गए हैं। वहीं, आशु चौधरी, रंजीता गौतम, सुरेश कुमार राव को आगामी आदेशों तक एपीओ किया गया है।
तबादला सूची के अनुसार आरएएस कालूराम को राजस्थान विश्वविद्यालय का रजिस्ट्रार बनाया गया है। कैलाश चंद्र शर्मा को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर का सचिव, वीरेंद्र सिंह यादव को अतिरिक्त निदेशक (अनुसूचित जाति उपयोजना मॉनिटरिंग), सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, डॉ. प्रीति सिंह पंवार को उप निदेशक, अल्पसंख्यक मामलात विभाग, महावीर सिंह-2 को राजस्थान राज्य पाठ्य पुस्तक मंडल का सचिव, डॉ. राकेश कुमार मीणा को अतिरिक्त निदेशक (छात्रवृत्ति एवं छात्रावास), सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, अशोक कुमार को राजस्थान आवासन मंडल में उप सचिव, मुकेश चौधरी-1 को एच.सी.एम. रीपा, जयपुर में उप निदेशक, पंकज कुमार को सामान्य प्रशासन विभाग जोधपुर में प्रोटोकॉल अधिकारी, रामकिशोर मीणा-2 को सामान्य प्रशासन विभाग, जयपुर में प्रोटोकॉल अधिकारी, रेखा यादव को बांदीकुई (दौसा) में सहायक कलेक्टर, संजीव कुमार खेदड़ को दौसा में सहायक कलेक्टर (मुख्यालय), मनस्वी नरेश को निवाई (टोंक) में सहायक कलेक्टर, राजेश जोशी को एडीएम कोटा, अनिल कुमार-2 को एडीएम सीकर, जगदीश प्रसाद गौड़ को एडीएम करौली, योगेश कुमार डागुर को एडीएम अलवर, अश्विन के. पंवार को एडीएम (सतर्कता) श्रीगंगानगर, लाखन सिंह गुर्जर को एडीएम कुचामन सिटी और देवेंद्र सिंह परमार को एडीएम डीग लगाया गया है।
राज्य सरकार ने देर रात 40 आईएएस अफसरों की तबादला और पोस्टिंग लिस्ट भी जारी की। देर रात दो लिस्ट जारी कर 20 आईएएस के तबादले किए गए हैं। वहीं, 13 नए ट्रेनी अधिकारियों और 7 एपीओ चल रहे अधिकारियों को भी पोस्टिंग दी है।
अदितिः एसडीओ कार्यालय, जिला निर्वाचन अधिकारी अलवर।
सृष्टि डबासः एसडीओ कार्यालय, जिला निर्वाचन अधिकारी कोटा।
ऐश्वर्यम प्रजापतः एसडीओ कार्यालय, जिला निर्वाचन अधिकारी खैरथल।
मेधा आनंदः एसडीओ कार्यालय, जिला निर्वाचन अधिकारी भीलवाड़ा।
स्वातिः एसडीओ कार्यालय, जिला निर्वाचन अधिकारी बीकानेर।
राजपूत नेहाः एसडीओ कार्यालय, जिला निर्वाचन अधिकारी अजमेर।
मोहन लालः एसडीओ कार्यालय, जिला निर्वाचन अधिकारी जोधपुर।
स्वींद्र मेघवालः एसडीओ कार्यालय, जिला निर्वाचन अधिकारी चितौड़गढ़।
चौधरी बिरजूः एसडीओ कार्यालय, जिला निर्वाचन अधिकारी पाली।
अदिति यादवः एसडीओ कार्यालय, जिला निर्वाचन अधिकारी उदयपुर।
मृणाल कुमारः एसडीओ कार्यालय, जिला निर्वाचन अधिकारी जयपुर।
आराधना चौहानः एसडीओ कार्यालय, जिला निर्वाचन अधिकारी गंगानगर।
रोहित वर्माः एसडीओ कार्यालय, जिला निर्वाचन अधिकारी जैसलमेर।
भानू शर्माः एसडीओ कार्यालय, जिला निर्वाचन अधिकारी भरतपुर।