जयपुर

Gold Silver Price Hike: चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल, 78 हजार के करीब… 20 दिन में 7000 रुपए उछली

भारी मांग के चलते सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल बना हुआ है। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय सर्राफा बाजार में दोनों धातुओं की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Jul 2023, 11:35 AM IST
Gold Silver Price Hike: चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल, 78 हजार के करीब... 20 दिन में 7000 रुपए उछली
Gold Silver Price Hike: चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल, 78 हजार के करीब... 20 दिन में 7000 रुपए उछली

Gold Silver Price Hike: भारी मांग के चलते सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल बना हुआ है। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय सर्राफा बाजार में दोनों धातुओं की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। जयपुर सर्राफा बाजार में सोना जहां 61 हजार रुपए प्रति दस ग्राम को पार कर गया है, तो वहीं चांदी के दाम 78 हजार रुपए प्रति किलोग्राम के करीब पहुंच गए है। पिछले 20 दिनों में चांदी के दामों में 7000 रुपए प्रति किलोग्राम का उछाल आया है। वहीं, सोने के दाम 1750 रुपए प्रति दस ग्राम चढ़ चुके है। वर्तमान में सोना 61,350 रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी 77,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबारी कर रही है।

वायदा में चांदी सर्वोच्च स्तर पर पहुंची

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 116 रुपए की तेजी के साथ 76,525 रुपए के भाव पर खुला और यह कॉन्ट्रैक्ट 133 रुपए की तेजी के साथ 76,542 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा है। मई महीने में चांदी के वायदा भाव 78 हजार रुपए किलो को पार कर सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए थे।

सोना के वायदा भाव 155 रुपये की तेजी के साथ खुले

एमसीएक्स पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट 155 रुपए की तेजी के साथ 59,945 रुपए के भाव पर खुला और यह कॉन्ट्रैक्ट 161 रुपए की तेजी के साथ 59,951 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा है। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

Published on: