जयपुर

ट्रक डाइवर के साथ यूपी, एमपी और गुजरात तक पहुंच गया था बालक

Rajasthan News : नायला से नौ फरवरी को स्कूल की छुट्टी के बाद से लापता 13 वर्षीय छात्र आलोक शर्मा को पुलिस मंगलवार शाम 4 बजे गुजरात से कानोता थाने ले आई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Feb 2024, 9:25 AM IST
truck_driver__1.jpg

Jaipur News : नायला से नौ फरवरी को स्कूल की छुट्टी के बाद से लापता 13 वर्षीय छात्र आलोक शर्मा को पुलिस मंगलवार शाम 4 बजे गुजरात से कानोता थाने ले आई। पुलिस ने छात्र को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया। गौरतलब है कि छात्र को जल्द से जल्द तलाशने की मांग को लेकर विभिन्न संगठनों व ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया था। जिस पर पुलिस ने 22 फरवरी को चार दिन में बालक को ढूंढकऱ लाने की बात कही थी।



थानाधिकारी भगवान सहाय ने बताया कि छात्र के लापता होने के बाद करीब चार-पांच अलग-अलग नंबर से उसके पिता राधेश्याम के पास धमकी भरे फोन कॉल्स और मैसेज आए थे, जिनकी सूचना मिलने पर जांच की गई तो वे इंटरनेशनल कॉल्स व मैसेज निकले और संबंधित नंबर दुबई का निकला।


पुलिस के अनुसार 9 फरवरी की रात करीब 2 बजे हाईवे से ट्रक को रुकवाकर छात्र उसमें बैठ गया। ट्रक ड्राइवर ने उसे रात में अकेला और परेशानी में देखकर बैठा लिया और अपने साथ ले गया। बीते दिनों में वह ट्रक ड्राइवर के साथ ही रहा जो यूपी, एमपी और गुजरात तक गया, जहां ड्राइवर ने अपने साथ ही आलोक को खाना खिलाया। पुलिस ट्रक ड्राइवर से थाने में पूछताछ कर रही है।

Published on: