जयपुर

अजमेर-दिल्ली हाईवे पर फिल्मी अंदाज में ट्रक से लूट, ऐसे दिया वारदात को अंजाम

अजमेर-दिल्ली एक्सप्रेस हाईवे से फिल्मी अंदाज में लूट की घटना सामने आई है। इस दौरान ट्रक ड्राइवर को बंधकर बनाकर ट्रक में लदे कूरियर के सामान को लूट लिया गया।

less than 1 minute read
Aug 20, 2025
अजमेर-दिल्ली एक्सप्रेस हाईवे पर लूट (फाइल फोटो- सोशल मीडिया)

जयपुर। विश्वकर्मा से दिल्ली जा रहे एक ट्रक को फिल्मी अंदाज में रोककर तीन-चार बदमाशों ने लाखों रुपए कीमत का कुरियर का सामान लूट लिया। इस संबंध में पीड़ित चालक नै विश्वकर्मा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। ट्रक में कूरियर का सामान लदा था।

बिहार निवासी चालक कन्हैयादास ने बताया कि, 16 अगस्त की रात को वह विश्वकर्मा स्थित एक कंपनी से कूरियर का सामान ट्रक में भरकर दिल्ली के लिए रवाना हुआ। वह अजमेर-दिल्ली एक्सप्रेस हाईवे पर चढ़ने के बाद करीब 2 किलोमीटर चला, तभी पीछे से आए एक ट्रक ने ओवरटेक किया।

ये भी पढ़ें

Rajasthan: पुलिस पर लाखों की बीयर लूटकर ट्रक पलटवाने का आरोप, भाजपा नेता की कम्पनी से लोड हुआ था माल

तीन-चार बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम

पीड़ित चाल ने बताया की ओवरटेक करने वाले ट्रक का चालक उसके वाहन को लगातार साइड दबाने लगा। ऐसी स्थिति में दुर्घटना की आशंका से उसने ट्रक रोक दिया। तभी ओवरटेक करने वाले ट्रक से तीन-चार बदमाश उतरे और उसके केबिन में चढ़ गए।

कूरियर के सामान की ऐसे हुई लूट

इस दौरान बदमाश ट्रक ड्राइवर के मारपीट कर उसे बंधक बना लिया और करीब 6 किलोमीटर आगे वनपाल ऑफिस के पास सर्विस रोड पर वाहन को ले गए। वहां उसके ट्रक को रोककर पीछे अपना ट्रक लगा दिया और सामान उसमें भर लिया।

ATM का पासवर्ड भी पूछ ले गए बदमाश

पीड़ित ने बताया कि हमलावरों ने ट्रक की स्टेपनी भी उतार ली। साथ ही उसका मोबाइल, पर्स और एटीएम छीनकर धमकी देकर एटीएम का पासवर्ड पूछ लिया और फरार हो गए।

ये भी पढ़ें

नीला ड्रम कांड में 8 साल के बेटे का बड़ा खुलासा: अंकल ने मुंह दबाया..मम्मी ने पकड़े पांव, मारने के बाद बैठे रहे

Updated on:
20 Aug 2025 08:47 am
Published on:
20 Aug 2025 08:46 am
Also Read
View All

अगली खबर