जयपुर

टायर फटने से अनियंत्रित कार पलटी, हादसे में बालिका सहित 2 जनों की मौत

नेशनल हाईवे-52 स्थित एक होटल के पास मंगलवार को कार का टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार बालिका समेत 2 जनों की मौत हो गई जबकि 6 जने घायल हो गए।
less than 1 minute read
Oct 17, 2023
two died in car accident in chaksu jaipur

चाकसू (जयपुर)। नेशनल हाईवे-52 स्थित एक होटल के पास मंगलवार को कार का टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार बालिका समेत 2 जनों की मौत हो गई जबकि 6 जने घायल हो गए। सूचना पर चाकसू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेकर घायलों को एम्बुलेंस से जयपुर भिजवाया।


पुलिस ने बताया कि हथूना निवासी प्रकाश मीणा (45) पुत्र लालाराम मीणा परिवार के साथ कार में सवार होकर टोंक के हथुना से जयपुर किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे। कार में करीब 9 जने सवार थे। चाकसू के पास पहुंचने पर कार का अचानक टायर फट गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे में प्रकाश मीणा की मौके पर मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल बालिका प्रियंका (5) पुत्री शंकर मीणा की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को साइड में करवाया। पुलिस ने मृतक का शव चाकसू मोर्चरी में रखवा दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Published on:
17 Oct 2023 08:24 pm
Also Read
View All
राजस्थान में सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक, CJP के आशुतोष रांका ने कहा- स्कूल ठीक करो या हमें गिरफ्तार करो

राजस्थान में लिव-इन रिलेशनशिप पर भजनलाल सरकार सख्त, बिना सूचना एक माह से ज्यादा साथ रहने पर 3 माह की जेल

राजस्थान में पंचायत-निकाय से पहले ‘छुट्टी के दिन’ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल- कई अफसर इधर-उधर, आखिर क्या है भजनलाल सरकार का मकसद?

राजस्थान में भजनलाल सरकार का ‘नया फरमान’, सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक, कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

Rajasthan Panchayat Election: अचानक बदली आरक्षण लॉटरी की तारीख, ग्रामीण क्षेत्रों में आचार संहिता को लेकर बढ़ी अटकलें