पुलिस अधीक्षक हनुमानप्रसाद मीणा ने बताया कि हादसे में रूपसिंह (24) पुत्र छेलूसिंह राजपूत, निवासी- देणोक, भवानी शंकर मेघवाल (25) पुत्र दमाराम निवासी एकां रामदेवरा को गम्भीर हालात में जिला अस्पताल लाया गया, जिन्हें चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद दोनों के शवों को मोर्चरी में रखवाया गया है, वहीं भंवरलाल (46) पुत्र जोराराम, विश्नोई, निवासी- खारा की मौके पर ही मौत हो गई, जिसका शव दुर्घटनास्थल से ही मोर्चरी ले जाया गया।