Rajasthan Road Accident : डूंगरपुर। बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत रतनपुर चैक पोस्ट के पास हुए दर्दनाक हादसे सूचना आग की तरह दौड़ी, लोग स्तब्ध रह गए। एक साथ आठ लोगों की मौत ने लोगों की आंखे नम कर दी। परिवारजनों को ढांढस बंधाने दौड़ पड़े। जिले में रोजगार के घटते अवसर, कम मजदूरी और घर-गृहस्थी को चलाने की मजबूरी अन्य शहरों में रोजगार के लिए पलायन करवाती है और कई बार ऐसे ही हादसे सदा के लिए दूरी बढ़ा जाते हैं। परिवार को कभी न भर पाने के जख्म दे जाती है। दरअसल, रविवार दोपहर बाद रतनपुर चैक पोस्ट के पास ही बेकाबू ट्रक ने जीप को टक्कर मार दी। इसमें आठ मजदूरों की मौत हो गई।