जयपुर

टोल बचाने के लिए लगाई नीली बत्ती, पकड़ी गई चालाकी

www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Jul 11, 2018
fake officer
टोल बचाने के लिए लगाई नीली बत्ती, पकड़ी गई चालाकी

जयपुर/बगरू। जयपुर-अजमेर राजमार्ग के ठिकरिया टोल प्लाजा पर मंगलवार दोपहर कार पर लगी नीली बत्ती का रौब दिखाकर टोल नहीं चुकाने पर पुलिस ने दो जनों को गिरफ्तार किया है।

दोनों कारों को भी जब्त किया गया। सहायक उपनिरीक्षक दीपक त्यागी ने बताया कि टोल प्लाजा पर मगंलवार दोपहर नीली बत्ती लगी कार आकर रुकी। चालक हवासिंह ने खुद को अधिकारी बताते हुए टोल देने से इनकार कर दिया।

बाद में पुलिस पूछताछ में उसकी पोल खुली तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस वाकये के एक घण्टे बाद फिर लखनऊ निवासी चालक संजय नीली बत्ती लगी कार से वहां आया और टोल देने से इनकार करने लगा। पुलिस ने जांच की तो वह फर्जी निकला। जिस पर उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।

Published on:
11 Jul 2018 02:53 pm