6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिनदहाड़े कोचिंग से लौट रहे छात्र को मारी गोली, दहशत में आए लाेग

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
firing in dholpur

दिनदहाड़े कोचिंग से लौट रहे छात्र को मारी गोली, दहशत में आए लाेग

बाड़ी। उपखंड मुख्यालय पर मंगलवार को दिनदहाड़े ट्यूशन केंद्र के बाहर गोलीबारी हो गई। गोलीबारी की इस घटना में 12वीं क्लास का एक छात्र जो ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहा था शिकार हो गया। छात्र के बाएं पैर की जांघ में गोली लगी है आैर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है, जिसके चलते पहले उसे बाड़ी अस्पताल और वहां से धौलपुर जिला अस्पताल लाया भेजा गया, लेकिन तबीयत में सुधार नहीं होने पर उसे आगरा भेजा गया है।

घटना के बाद सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची, लेकिन तब तक छात्र को उसके परिजन धौलपुर ले कर जा चुके थे। इसके बाद पुलिस ने मौजूद लोगों से पूछताछ की और पीड़ित परिजनों की तहरीर आने पर मामला दर्ज करने की बात कही है। गोली मारकर कौन गया है, किन कारणों से गोली चली है इसका अभी खुलासा नहीं हो सका है। जानकारी के अनुसार, शहर के सैपऊ रोड निवासी 12वीं क्लास के छात्र तुषार परमार पुत्र गोपाल सिंह शहर के किड्स पैराडाइस स्कूल में 12वीं क्लास का छात्र है जो मोदी पाड़ा स्थित एक कोचिंग सेंटर से शाम 4 बजे जब पढ़कर अन्य छात्रों के साथ घर वापस लौट रहा था।

कोचिंग से थोड़ा दूरी जाने पर ही बाइक से आए दो युवकों ने कट्टा तान दिया और गोली चला दी। इस फायरिंग में छात्र तुषार परमार के पैर की जांघ में गोली लग गई और वह वही गिर गया। इसके बाद आरोपीयो ने एक-दो और हवाई फायर करते किये जिससे दहशत फैल गई और लोगो में भगदड़ मच गई। जब आरोपी भाग गए तब अन्य छात्रों और लोगों ने सड़क पर पड़े छात्र को उठाया और अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने घायल छात्र तुषार परमार को प्राथमिक उपचार देकर धौलपुर भेज दिया। परिजनों सीधे धौलपुर लेकर आए जहां से आगरा लेकर गए है।

पुलिस के पहुंचने से पहले ही घायल छात्र को लेकर परिजन रवाना
मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि जैसे ही उनको सूचना मिली। गुम्मट चौकी प्रभारी अर्जुन सिंह और जाप्ते को अस्पताल भेजा। लेकिन तब तक घायल छात्र के परिजनों उसे धोलपुर ले जा चुके थे। इस मामले में पुलिस को पूरी जानकारी नहीं है। तहरीर आने पर ही मामले की जांच और जानकारी उपलब्ध कराए जाने की पुलिस ने जानकारी दी है।

क्या कहता है फायरिंग का शिकार तुषार
घायल छात्र तुषार परमार से जब जानकारी चाही गई तो उसने बताया कि जो गोलीबारी करके आरोपी गया है उसका नाम आदित्य राठौर है वह उसका साथी छात्र था जो पहले स्कूल में उसके साथ पढ़ा है। उसने उसे गोली क्यों मारी है इसकी उसे कोई जानकारी नहीं है। साथी आरोपी के साथ आए अन्य लोग कौन थे इस की भी छात्र काे कोई जानकारी नहीं है। बाड़ी थाना अधिकारी मुरारी लाल मीणा का कहना है कि मामले में तहरीर आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है अभी पुलिस मामले में तहरीर आने का इंतजार कर रही और अपने स्तर पर जांच में जुटी है।