जयपुर

उदयपुर हत्याकांड: जयपुर संभाग में फिर इंटरनेट पर लगी रोक

जयपुर संभाग में फिर इंटरनेट सेवाओं की बहाली पर रोक लगा दी गई है।

less than 1 minute read
Jun 30, 2022
Udaipur Murder Case: internet again suspended in jaipur division
सांकेतिक तस्वीर

जयपुर। जयपुर संभाग में फिर इंटरनेट सेवाओं की बहाली पर रोक लगा दी गई है। गुरुवार शाम साढ़े पांच बजे के नेटबंदी के समय को बढ़ा दिया गया था। अब एक जुलाई शाम साढ़े पांच बजे तक जयपुर संभाग में इंटरनेट बंद रहेगा। जयपुर संभागीय आयुक्त सीतारामजी भाले ने नेटबंदी के आदेश जारी किए है। सीकर, दौसा, अलवर, जयपुर व झुंझुनूं में इंटरनेट सेवाएं बंद रहेगी। उदयपुर में युवक की गला रेतकर हत्या के मामले को देखते हुए नेटबंदी का निर्णय लिया गया है। ताकी कानून व्यवस्था बनी रहे।

तीन दिन में तीसरी बार आदेश
जयपुर संभाग में तीन दिन में इंटरनेट बंदी के तीसरी बार आदेश जारी किए गए है। उदयपुर प्रकरण के बाद 28 जून को पहले दिन नेटबंदी के आदेश जारी किए गए। 29 जून को दूसरे आदेश और 30 जून को तीसरी बार नेटबंदी के आदेश जारी किए गए है।

नेटबंदी से सभी वर्गो को परेशानी
प्रदेश में लगातार इंटरनेट बंद होने की वजह से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा बाजार में आनलाइन ट्रांजेक्शन नहीं हो पाने के कारण दुकानदार व ग्राहकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश में लगातार इंटरनेट बंद होने के कारण करोड़ों रुपए के व्यापार का नुकसान हुआ है।

Published on:
30 Jun 2022 06:07 pm