8 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Udaipur Murder Case : सीएम अशोक गहलोत पहुंचे मृतक कन्हैयालाल के निवास, परिजनों को सौंपा 50 लाख का चैक

Udaipur Murder Case , CM Ashok Gehlot मृतक कन्हैया लाल के परिवारजनों से मुलाकात करने गोवर्धनविलास स्थित निवास पर पहुंचे। यहां परिजनों को सांत्वना दी व न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।

2 min read
Google source verification
dsc01171.jpg

Udaipur Murder Case, CM In Udaipur

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुरूवार को विशेष विमान से उदयपुर पहुंचे। यहां से वे करीब 137 बजे मृतक कन्हैया लाल के परिवारजनों से मुलाकात करने गोवर्धनविलास स्थित निवास पर पहुंचे। यहां परिजनों को सांत्वना व न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। साथ ही मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायताा का 50 लाख रुपए का चैक सौंपा। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी परिजनों को एक लाख का चेक दिया है। इस दौरान मुख्य सचिव उषा शर्मा, डीजीपी एमएल लाठर, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, गृह राज्य मंत्री राजेंद्र यादव, राजस्व मंत्री रामलाल जाट, मुख्य सचएडीजी दिनेश एमएन, संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट आदि अधिकारी भी मौजूद हैं। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो रखी है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने पूर्व में 31 लाख देने की घोषणा की थी। बाद में इस राशि को बढ़ाकर 50 लाख रुपए किया गया। मृतक कन्हैया लाल के परिवारजनों से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री संभागीय आयुक्त कार्यालय में कानून व्यवस्था को लेकर अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक लेंगे।

इससे पूर्व गुरूवार को उदयपुर में सर्व समाज की ओर से गुरुवार को कलेक्ट्री पर प्रदर्शन किया गया। टाउनहॉल से सर्व समाज के लोग बड़ी संख्या में रैली के रूप में रवाना हुए जो सूरजपोल, बापू बाजार होते हुए दिल्ली गेट पर पहुंचे। दिल्ली गेट से लेकर कलेक्ट्री तक बड़ी संख्या में जुटे लोगों ने हत्याकांड को लेकर प्रदर्शन जताते हुए नारेबाजी की। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात किया गया । बाद में सर्व समाज के प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर को ज्ञापन भी दिया।