जयपुर

मंत्री झाबर सिंह खर्रा बोले- कांग्रेस सरकार विकास को दुश्मन मानती थी, युवाओं के भविष्य के साथ किया खिलवाड़

Rajasthan Politics: विधि मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा भाजपा सरकार ने अपने दस माह में 10 हजार करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास किया है।

less than 1 minute read
Oct 22, 2024

जयपुर। विधि मंत्री जोगाराम पटेल और नगरीय विकास राज्यमंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि भाजपा सरकार विकास कार्यों को लेकर प्रयत्नशील रहती है। कांग्रेस विकास कार्यों के दुश्मन के तौर पर काम करती है। भाजपा सरकार ने अपने दस माह में 10 हजार करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास किया है।

भर्ती परीक्षाओं को लेकर मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि एक लाख से अधिक युवाओं को रोजगार दिए जाएंगे। अब तक 30 हजार से ज्यादा नियुक्ति पत्र दिए चा चुके। करोड़ों रुपयों के एमओयू पर साइन किए जा चुके हैं। दोनों मंत्रियों ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से कहा कि पूर्ववर्ती सरकार में पेपर की चोरी और डकैती हुई।

युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया। हमारी सरकार ने एसआईटी गठित की। पेपरलीक मामले में अब तक 200 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। ईओ पेपरलीक मामले में भी कई लोगों की गिरफ्तारियां हुई। हमारी सरकार में पारदर्शी तरीके से परीक्षाएं हुईं।

कांग्रेस में अंतर्कलह की वजह से टिकट तय नहीं

जोगाराम पटेल ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने जानबूझकर सचिन पायलट का नाम नहीं लिया। क्या कारण है कि टिकटों को लेकर सचिन पायलट से सलाह नहीं ली गई। अंतर्कलह के कारण कांग्रेस टिकट तय नहीं कर पा रही है। कांग्रेस क्षेत्रीय पार्टी के बिना खड़ी ही नहीं हो सकती। हम विकास के नाम पर चुनाव जीतेंगे।

Updated on:
22 Oct 2024 09:09 am
Published on:
22 Oct 2024 08:53 am
Also Read
View All

अगली खबर