
Secretariat
जयपुर। मादक पदार्थ तस्करी को रोकथाम के लिए अब जल्द ही एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) भी अस्तित्व में आने वाला है। इसके गठन से तस्करों पर लगाम लगने की उम्मीद है। राज्य सरकार ने बजट घोषणा के तहत गृह विभाग ने एएनटीएफ के गठन के लिए प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति प्रदान की।
जयपुर में एएनटीएफ का पुलिस स्टेशन होगा और नागौर, जोधपुर, बाड़मेर, पाली और जालोर सहित नौ जिलों में चौकियां स्थापित की जाएंगी। संयुक्त शासन सचिव गृह पुलिस काश्मी कौर ने एएनटीएफ के गठन को प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति संबंधी आदेश जारी किए। इसके तहत जयपुर में एएनटीएफ का एकमात्र पुलिस स्टेशन स्थापित होगा।
एएनटीएफ के लिए गृह विभाग ने 255 पुलिसकर्मियों के पदों को स्वीकृति दी है। इनमें दो पुलिस अधीक्षक, दस उपाधीक्षक, 10 निरीक्षक, 20 उप निरीक्षक, 30 एएसआई, 38 हेड कांस्टेबल, 120 कांस्टेबल, 20 कांस्टेबल चालक, 3 कम्प्यूटर ऑपरेटर और 2 औषधि निरीक्षक शामिल किए गए है।
Updated on:
21 Oct 2024, 8:00 AM IST
Published on:
21 Oct 2024, 7:57 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.