जयपुर जिले के किशनगढ़ रेनवाल कस्बे के दातारामगढ़ बाइपास पर एक बेकाबू क्रेन ने एक वृद्धा को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने घायल अवस्था में महिला को स्थानीय लोगों ने किशनगढ़ रेनवाल राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने महिला को जयपुर रैफर कर दिया।
पत्रिका। जयपुर जिले के किशनगढ़ रेनवाल कस्बे के दातारामगढ़ बाइपास पर एक बेकाबू क्रेन ने एक वृद्धा को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने घायल अवस्था में महिला को स्थानीय लोगों ने किशनगढ़ रेनवाल राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने महिला को जयपुर रैफर कर दिया। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हुई महिला ने जयपुर पहुंचने से पहले रास्ते में ही दम तोड़ दिया। एसएमएस अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।
जानकारी के अनुसार मृतक महिला गीता देवी अपने दामाद भंवरलाल के साथ दवाई लेने के लिए पैदल ही सरकारी अस्पताल आ रही थी कि पीछे से अचानक बेकाबू क्रेन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद दामाद ने गीता देवी को मौके पर उपस्थित लोगों की सहायता से राजकीय चिकित्सालय किशनगढ़ रेनवाल पहुंचाया। वहीं दुर्घटना के बाद ट्रेन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने क्रेन चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मृतक महिला स्वयं बीमार रहती थी तथा हड्डी में फैक्चर होने से इकलौता बेटा भी कई वर्षों से खाट में है। वहीं उसकी पत्नी कई दिनों से बीमार होने के कारण घर का कामकाज नहीं कर पाती। सारा कामकाज वृद्ध महिला ही करती थी।