8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौत के बाद बड़े भाई के सपने को छोटे ने किया पूरा, पूरे गांव में चर्चा, हर कोई कर रहा तारीफ

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राहोली में भामाशाह स्व. भोमाराम चावला की ओर से आठ लाख रुपए की लागत से बनाए गए हाॅल का लोकार्पण किया गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 14 Apr 2023, 11:47 AM IST

human_angle_news.jpg

निवाई। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राहोली में भामाशाह स्व. भोमाराम चावला की ओर से आठ लाख रुपए की लागत से बनाए गए हाॅल का लोकार्पण किया गया। प्रधानाचार्य डाॅ.योगेन्द्र सिंह नरूका ने बताया कि भामाशाह भोमाराम चांवला ने शिक्षा के महत्व को समझते हुए विद्यालय में हाॅल का निर्माण करवाया। हाॅल निर्माण कार्य के दौरान ही भोमाराम चांवला का निधन हो गया था।

यह भी पढ़ें : पिता तड़प रहा था और बेटी चिल्ला रही थी...पिता को बचा लो, घटना का वीडियो आया सामने, देखकर खड़े हुए रोंगटे

भोमाराम ने कहा था कि यदि हॉल निर्माण के दौरान मेरी मृत्यु हो जाएगी तो मेरा छोटा भाई कन्हैयालाल उक्त निर्माण कार्य को पूरा करवाएगा। शेष कार्य को उनके छोटे भाई ने पूर्ण करवा कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने बताया कि लोकार्पण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामचंद्र परिडवाल, विशिष्ट अतिथि सरपंच फूला देवी मीणा, जगन्नाथ चंदेल, महावीर प्रसाद परिडवाल, राजेन्द्र शर्मा, एसएमसी अध्यक्ष रामजीलाल चावला सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

यह भी पढ़ें : रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर, 14 अप्रेल से इस स्टेशन पर भी रुकेगी जम्मूतवी एक्सप्रेस

विद्यार्थियों होगी सुविधा:
उन्होंने बताया कि स्कूल में कक्षा कक्षों के अभाव के चलते विद्यार्थियों को परेशानी होती थी, लेकिन हॉल निर्माण के बाद जगह की कमी दूर होगी। वहीं विद्यार्थियों को भी सुविधा हो सकेगी।