परिवार की फिक्र...अब हमारा क्या होगा?
कोजाराम के माता-पिता का देहांत पहले ही हो चुका है। मृतक मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। कोजाराम के परिवार में उसकी पत्नी धूड़ी देवी है। बड़ा बेटे इन्द्राराम ने अभी कॉलेज में प्रवेश लिया है। बेटी ममता, मनीषा, धाई, चूकी है और सबसे छोटा बेटा प्रवीण अभी दूसरी कक्षा में है। कोजाराम परिवार के भरण-पोषण की जंग तो लड़ता ही था, साथ ही सुरक्षा को लेकर भी उसने पूरी उम्र गुजार दी। बेटा इन्द्राराम धरने पर बैठकर पिता के लिए न्याय मांग रहा है।