इसके अतिरिक्त पर्यटन मंत्री ने कुम्हेर रोड पर स्थापित की जा रही महाराजा सूरजमलजी की प्रतिमा के साथ-साथ डहरा मोड पर भी महाराजा सूरजमलजी की प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की। कुछ घंटे बाद ही नदबई के बैलारा चौराहे के आसपास लोग एकत्रित हो गए और हंगामा कर दिया। पुलिस ने कुछ उपद्रवियों को हिरासत में भी लिया है। सूचना पर उच्चैन सीओ अजय शर्मा, डीग एडिशनल एसपी रघुवीर सिंह, सेवर एसएचओ अरुण चौधरी आदि मौके पर पहुंचे।