जयपुर

University news: राजस्थान यूनिवर्सिटी में स्नातक कोर्स के लिए आवेदन की तिथि 11 जून तक बढ़ी

BA, BCom, BSc में प्रवेश के लिए अब 11 जून तक करें आवेदन, आवेदन प्रक्रिया विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पूरी की जा सकती है। पहले से दो बार तिथि बढ़ाए जाने के बाद यह अंतिम अवसर माना जा रहा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Jun 2025, 9:30 AM IST
राजस्थान विश्वविद्यालय-पत्रिका फोटो।
राजस्थान विश्वविद्यालय-पत्रिका फोटो।

Rajasthan University UG admission: जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय के संघटक महाविद्यालयों में स्नातक स्तर के सामान्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ा दी गई है।

केंद्रीय प्रवेश समिति के संयोजक प्रो. रामावतार शर्मा ने बताया कि अब बीए, बीकॉम, बीएससी, बीसीए, बीबीए, ललित कला संकाय के बीपीए (तीन और चार वर्षीय), बी.टेक व एम.टेक जैसे वरीयता आधारित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए इच्छुक छात्र 11 जून 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पूरी की जा सकती है। पहले से दो बार तिथि बढ़ाए जाने के बाद यह अंतिम अवसर माना जा रहा है। ऐसे में छात्र समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें, ताकि बाद में कोई तकनीकी या समय संबंधी परेशानी न हो।

Updated on:
9 Jun 2025, 9:30 AM IST
Published on: