जयपुर

3500 नर्सिंग कर्मियों की अर्जेंट भर्ती, आदेश जारी

पत्रिका. राजस्थान के राजकीय चिकित्सा संस्थानों में 3500 नर्सिंग कर्मियों की कमी अर्जेंट टेंपरेरी बेसिस (यूटीबी) के आधार पर की जाएगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Jul 2023, 11:49 AM IST
nursing_staff.jpg

पत्रिका. राजस्थान के राजकीय चिकित्सा संस्थानों में 3500 नर्सिंग कर्मियों की कमी अर्जेंट टेंपरेरी बेसिस (यूटीबी) के आधार पर की जाएगी।

इसकी स्वीकृति जारी कर दी गई है। विभाग ने इन पदों को भरने के लिए नर्सिंग ऑफिसर और महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पदों का जिलेवार आवंटन के आदेश जारी कर दिए हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने बताया कि जिला कलक्टर को यूटीबी आधार पर इन रिक्त पदों को भरने के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

वहीं अलवर जिले के चिकित्सा संस्थानों में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता एंव नर्सिग ऑफिसर के 50 रिक्त पदों को जिला स्वास्थ्य कमेटी के माध्यम से यूटीबी के आधार पर भरा जाएगा। इस संबंध में निदेशालय, चिकित्सा एवं परिवार कल्याण सेवाएं जयपुर सुरेश नवल की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। अलवर जिले में यूटीबी के लिए 50 पद आवंटित किए गए हैं।

यह भी पढ़ें : ग्रेजुएशन के साथ है ये सर्टिफिकेट, तो भारतीय सेना में बन सकते हैं सीधे ऑफिसर

Published on: