जयपुर

अब एक ही डेस्कटॉप पर एक ही ब्राउजर में चलाएं कई वॉट्सएप अकाउंट, बस करना है इतना

अब आप एक ही सिस्टम में एक ही ब्राउजर में दो वॉट्सएप अकाउंट चला सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 12 Apr 2018, 12:32 PM IST
Use Two Whatsapp on One Browser- Latest Whatsapp tricks in Hindi
Use Two Whatsapp on One Browser- Latest Whatsapp tricks in Hindi

जयपुर। जैसा कि आपको मालूम है कि WhatsApp दुनियाभर का पसंदीदा मैसेजिंग एप है, जिसे इस्तेमाल करने वाले यूजर्स करोड़ों की तादाद में है। वॉट्सएप पर दुनियाभर में कभी भी कहीं भी वीडियाे आैर आॅडियाे काॅल के जिरए कुछ ही पैसाें में बात की जा सकती है। वजह है कि इसमें महज डेटा चार्ज लगता है। कॉल का पैसा नहीं लगता। वॉट्सएप से जुड़ी एक इंटरेस्टिंग चीज आज हम आपको बताते हैं। आप को ये जानकर हैरानी भी होगी और खुशी भी। हम आपको बताने जा रहे हैं कि अपने डेस्कटॉप और लैपटॉप पर आप एक से ज्यादा वॉट्सएप अकाउंट कैसे चला सकते हैं। दरअसल मोबाइल में तो दो वॉट्सएप अकाउंट पैरेलली चलाए जा सकते हैं, लेकिन इन्हें सिस्टम पर चलाना मुश्किल है। लेकिन अब ये बेहद आसान होने वाला है। पढ़ें ये खबर और हैंडल करें एक से ज्यादा वॉट्सएप अकाउंट अपने सिस्टम पर...

जो तरीका हम आपको बता रहे हैं उसमें आप एक ही ब्राउजर में दो वॉट्सएप अकाउंट चला सकते हैं। इसके लिए अपने डेस्कटॉप या लैपटॉप में कंप्यूटर का ब्राउजर ओपन करें। इसके बाद वॉट्सएप की वेबसाइट https://web.whatsapp.com जाएं। यहां जाने के बाद आपको अपने सामने एक क्यूआर नजर आएगा। इसके बाद अपने फोन का वॉट्सएप ओपन करें। यहां आपको वॉट्सएप में राइट साइड में 3 डॉट्स दिखाई देंगे। आपको इन पर क्लिक करना है। क्लिक करते ही कई ऑप्शन आ जाएंगे। इनमें से आपको Whatsapp Web विकल्प चुनना है। इस पर क्लिक करते ही वो कोड स्कैन करने के लिए कहेगा। अब आपके कंप्यूटर पर जो क्यूआर कोड आ रहा है उसे स्कैन करें। स्कैन करते ही आपका वॉट्सएप कंप्यूटर पर चल जाएगा।

, ,


अब इसी ब्राउजर में दूसरा वॉट्सएप चलाने के लिए इसी ब्राउजर में एक नई टैब ओपन करें। न्यू टैब ओपन करने के बाद इस वेबसाइट पर https://dyn.web.whatsapp.com जाएं। जैसे ही आप इस वेबसाइट को डालेंगे तो इसमें भी पहले की तरह नया वॉट्सएप चलाने के लिए एक नया क्यूआर कोड आएगा। इसके बाद आप जिस दूसरे नंबर से अपना वॉट्सएप चलाना चाहते हैं। उसके कोड को स्कैन करके चला सकते हैं। इस तरीके से आप एक ही कंप्यूटर में और एक ही ब्राउजर में दो वॉट्सएप अकाउंट एक्सेस कर पाएंगे।

Updated on:
12 Apr 2018, 12:32 PM IST
Published on: