6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब नहीं लगाने पडेंगे चक्कर, एक ही छत के नीचे मिलेगी कई सुविधाएं, 14 ग्राम पंचायतों में लगेंगे ई-मित्र सर्विस एटीएम

झोटवाड़ा पंचायत समिति की 14 ग्राम पंचायतों में चल रहा एटीएम लगानेे का काम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बगरू

•

image

Teekam Saini

•

Updated: 9 Apr 2018, 6:54 PM IST

E-Friend Service ATMs to be organized in 14 Gram Panchayats

सिंवार मोड़ (जयपुर). अब गांव के अटल सेवा केन्द्रो पर वीसी सेटअप, बिजली, पानी, टेलीफोन सहित अन्य बिलिंग, ऑनलाइन रिचार्ज, डिजिटल मूल निवास, जाति प्रमाण पत्र व मृत्यु प्रमाण पत्र सहित अन्य प्रमाण पत्रों के प्रिंट लेने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग ई मित्र की तर्ज पर झोटवाड़ा पंचायत समिति की 14 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर ई-मित्र सर्विस एटीएम लगाने का काम जोरों पर चल रहा है। विभाग का कहना कि अब ग्रामीणों को ई-मित्र केन्द्र पर नहीं जाना पड़ेगा। उनको किसी भी सेवा की एवज में निर्धारित शुल्क जमा करवाकर हाथों-हाथ रसीद भी दी जाएगी। कोई भी व्यक्ति इस एटीएम पर जाकर सरकारी सेवा, सूचना एवं आवश्यकतानुसार दस्तावेजों का प्रिंट ले सकेगा। परीक्षा-परिणाम भी देख सकेंगे। ई-मित्र प्रभारी महिपाल सिंह चम्पावत ने बताया कि ई-मित्र सर्विस एटीएम पर किसी भी परीक्षा का परिणाम देखा जा सकेगा। किसान अपनी भूमि की जमाबंदी भी निर्धारित शुल्क जमा करवाकर प्राप्त कर सकेंगे। इस एटीएम पर ई-मित्र की तर्ज पर सुविधा मिलेगी। मूल निवास, जाति प्रमाण-पत्र, जन्म प्रमाण-पत्र मृत्यु प्रमाण-पत्र, बिजली, पानी, टेलीफोन सहित किसी भी कंपनी का रिचार्ज आदि की सुविधा एटीएम पर प्राप्त की जा सकती है।

यह भी पढे :नेट से कनेक्ट होंगे सरकारी विभाग, अब तीव्र गति...

इन ग्राम पंचायतों में लगेगा एटीएम
मूण्डियारामसर, निमेड़ा, बेगस, धानक्या, हाथोज, सरना डूंगर, कालवाड़, भम्भौरी, श्योसिंहपुरा, पचार, सरना चौड़, दुर्जनियावास, मांचवा, निवारू ग्राम पंचायतों में एटीएम मशीने लगाने का काम जोर शोर से चल रहा है।

यह भी पढे : मीडिया और विपक्ष बाहर, फिर अपनी ढपली अपना राग

साइट इंजीनियर नियुक्त
ई-मित्र सर्विस एटीएम का रख-रखाव के लिए साइट इंजीनियर भी रखा जाएगा। इसके लिए एक -एक व्यक्ति का चयन किया जाना है। जो सुबह एटीएम को ऑन और शाम को ऑफ करेगा। एटीएम पर आने वाले हर व्यक्ति को कैसे चलाना है, इसके बारे में जानकारी देगा। इसके अलावा साइट इंजीनियर उपकरण लगाने और देखभाल का काम भी करेगा।

यह भी पढे : बिना रजिस्ट्रेशन तीन माह से सड़क पर दौड़ रहे पालिका के ऑटो हूपर

इनका कहना है
ग्रामीणों को बिजली का बिल, पानी का बिल अदा करने के लिए शहर या किसी ई-मित्र पर जाने की जरूरत नहीं है। ग्राम पंचायत मुख्यालय में ई-मित्र सर्विस एटीएम में जाकर जितना बिल उतनी राशि खुद जमा कर ऑनलाइन रसीद प्राप्त कर सकता है। इसके साथ मूल निवास, जाति प्रमाण पत्र आदि की निर्धारित शुल्क जमा करवाकर एटीएम से प्रिंट प्राप्त कर सकता है। इस सविधा के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में ई-मित्र सर्विस एटीएम स्थापित किये जा रहे है।
पिंकी शर्मा, विकास अधिकारी, झोटवाड़ा