जयपुर

Valentine Alert: प्यार के नाम पर जाल, गिफ्ट स्कैम, फिशिंग लिंक और वीडियो ब्लैकमेलिंग से खतरा

Online Safety Tips: एक क्लिक से खाली हो सकता है खाता। सतर्क रहें, तुरंत 1930 पर करें शिकायत। वेलेंटाइन वीक के दौरान साइबर ठगी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए राजस्थान पुलिस ने जारी किया अलर्ट।

less than 1 minute read
Feb 13, 2026
Feature image
PHOTO AI

Cyber Crime Awareness: जयपुर. राजस्थान पुलिस ने लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। पुलिस के अनुसार इस समय साइबर ठग फेक प्रोफाइल बनाकर सोशल मीडिया पर दोस्ती करते हैं और फिर गिफ्ट, सरप्राइज या इमरजेंसी के बहाने पैसे ऐंठ लेते हैं। कई मामलों में महंगे गिफ्ट की डिलीवरी के नाम पर कस्टम चार्ज मांगा जाता है, जबकि कुछ ठग वीडियो कॉल रिकॉर्ड कर ब्लैकमेलिंग तक करते हैं।

पुलिस ने बताया कि स्कैमर्स फिशिंग लिंक भेजकर बैंक डिटेल्स और ओटीपी हासिल कर लेते हैं, जिससे खाते खाली हो सकते हैं। ऐसे में अनजान लोगों से दोस्ती करने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने और निजी जानकारी साझा करने से बचने की अपील की गई है।

राजस्थान पुलिस ने साफ कहा है कि “प्यार के नाम पर धोखा नहीं” — जागरूकता ही सबसे बड़ी सुरक्षा है। यदि कोई व्यक्ति साइबर बुलिंग या ठगी का शिकार होता है, तो तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9256001930 और 9257510100 पर भी मदद ली जा सकती है।

Updated on:
13 Feb 2026 04:33 pm
Published on:
13 Feb 2026 04:32 pm