जयपुर

Vande Bharat Train की सौगात, जयपुर-इंदौर के बीच सितम्बर से दौड़ेगी ट्रेन

Vande Bharat Train : राजधानी जयपुर से इंदौर के बीच सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदेभारत का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Jul 2023, 12:35 PM IST
vande bharat train
Vande Bharat Train,

जयपुर/पत्रिका। Vande Bharat Train : राजधानी जयपुर से इंदौर के बीच सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदेभारत का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। सितम्बर के पहले सप्ताह में इस रूट पर वंदेभारत दौड़ती नजर आएगी। रेलवे इसकी तैयारी में जुट गया है। यह वंदेभारत नीले रंग की बजाय भगवा रंग की होगी। इइस ट्रेन 16 की बजाय 8 कोच ही होंगे।

जोधपुर से साबरमती के बीच वंदेभारत का संचालन शुरू होते ही अब रेलवे ने जयपुर से इंदौर के बीच इस ट्रेन के दौड़ने की कवायद शुरू कर दी है। हालांकि अभी उद्घाटन की तिथि तय होना बाकी है।

अधिकारियों का कहना है कि बोर्ड से तैयार रहने केे निर्देश मिल चुके हैं। जयपुर से पहले ही एक वंदेभारत चल रही है। उसका मेंटिनेंस भी जयपुर स्थित यार्ड में होटा है। ऐसे में अलग से कोई तैयारी करने की जरूरत भी नहीं है। सवाईमाधोपुर से जयपुर के बीच तकनीकी खामियां हैं, जिन्हें दूर करने में भी ज्यादा वक्त नहीं लगेगा।

जयपुर से उदयपुर-अहमदाबाद के लिए भी मंथन
जयपुर से उदयपुर व जयपुर से अहमदाबाद के बीच भी वंदेभारत ट्रेन के संचालन पर मंथन चल रहा है। जल्द इन दोनों में से भी एक रूट फाइनल हो सकता है। इसके अलावा श्रीगंगानगर से दिल्ली के बीच भी वंदेभारत ट्रेन चलाए जाना प्रस्तावित है।

Published on: