8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उज्जैन से खाटू तक दंडवत यात्रा पर निकला ऋषभ, 117 दिन बाद पहुंचा श्रीनगर

श्रीनगर कस्बे में उज्जैन से खाटू तक दण्डवत यात्रा करने वाले वृंदावन धाम के ऋषभ ठाकुर (20) रविवार को श्रीनगर पहुंचे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Nupur Sharma

•

Updated: 10 Jul 2023, 7:28 PM IST

patrika_4_.jpg

अजमेर/श्रीनगर/पत्रिका। श्रीनगर कस्बे में उज्जैन से खाटू तक दण्डवत यात्रा करने वाले वृंदावन धाम के ऋषभ ठाकुर (20) रविवार को श्रीनगर पहुंचे। श्रीनगर पहुचने पर श्याम प्रेमियों और कस्बेवासियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। ऋषभ ठाकुर ने महाकाल उज्जैन के दर्शन कर 16 मार्च को अपनी यात्रा की शुरुआत की।
वे 117 दिन बाद वह श्रीनगर पहुंचे। दंडवत यात्रा करते पहुंचे ऋषभ ठाकुर के आगे मेटी बिछाने की सेवादारों में होड़ मची रही।

यह भी पढ़ें : सावन के पहले सोमवार को इस चमत्कारी अचलेश्वर महादेव की करें पूजा, मान्यता ऐसी पूरी होगी मनोकामना

साथ रखते हैं लड्डूगोपाल
ऋषभ ठाकुर अपने साथ लड्डू गोपाल को रखते है जिसे वह अपने बाबू के नाम से उद्बोधित करते हैं। ऋषभ ठाकुर ने बताया कि उनकी यात्रा का मुख्य उद्देश्य गोमाता को राष्ट्रीय माता घोषित कराना और हिन्दू राष्ट्र को जागृत करना है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान के इस राज परिवार के शिव मंदिर में लगा रहता हैं भक्तों का तांता

वे सात वर्ष से लगातार देवधाम की पैदल करते रहे हैं। वे केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री चार छोटे धाम, द्वारिका, जगन्नाथ, रामेश्वरम की पदयात्रा कर चुके हैं। वहीं 25 शक्ति पीठ की भी पदयात्रा पूर्ण कर चुके हैं।