यह रहस्यमयी मंदिर सदियों से लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सावन का महीना चल रहा है। इसमें भगवान भाेलेनाथ की पूजा की जाती है। इस पवित्र महीने में शिवलिंग की पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है। इस मंदिर से लोगों की गहरी आस्था जुड़ी हुई है। अचलेश्वर महादेव मंदिर में स्थित शिवलिंग सुबह लाल, दोपहर में केसरिया और शाम को गेहुंआ दिखाई देता है। हालांकि कुछ शोधकर्ताओं का मानना है कि शिवलिंग पर पड़ने वाली सूर्य की किरणों के कारण ऐसा होता है, लेकिन इसकी सटीक वैज्ञानिक जानकारी अभी तक नहीं है। 2500 साल पुराने इस मंदिर का एक अन्य प्रमुख आकर्षण नंदी की मूर्ति है। कहा जाता है कि यह पीतल का नंदी पांच अलग-अलग धातुओं को मिलाकर बनाया गया है।