जयपुर

Rajasthan Politics: वसुंधरा राजे सत्ता पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं, सीएम गहलोत ने कसा तंज

CM Ashok Gehlot VS Vasundhara Raje: गहलोत ने मोदी सरकार व अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों पैसों के दम पर सरकार गिराने का कार्य करते हैं। भाजपा हॉर्स ट्रेडिंग कर प्रदेश की सरकारों को अस्थिर कर सरकारें गिराने का कार्य करती है।

2 min read
May 14, 2023
Rajasthan Politics: वसुंधरा राजे सत्ता पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं, सीएम गहलोत ने कसा तंज

CM Ashok Gehlot VS Vasundhara Raje: नावां शहर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को नागौर जिले की मुआना व नंगवाड़ा पंचायत में आयोजित महंगाई राहत कैंप का अवलोकन करने के बाद आमजन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री Vasundhara Raje सत्ता पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं, वह कांग्रेस शासन में किए गए कार्यों को भी जनता के बीच रख आमजन को गुमराह कर रही हैं।

गहलोत ने वसुंधरा राजे के बारे में पूर्व में दिए गए बयान को लेकर कहा कि उनकी बात का गलत मतलब निकाल लिया है। वसुंधरा राजे से मेरी कोई बात नहीं होती है। हारी-बीमारी की बात अलग है। मेरे किए गए कार्यों व योजनाओं को राजे बंद कर देती हैं, तो मेरी उनसे कैसे बनती है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजे सत्ता पाने को किसी भी हद तक जा सकती हैं।

राजे हमारी योजनाओं का श्रेय लेने में लगी : मुख्यमंत्री ने कहा कि दो दिन पूर्व वसुंधरा राजे नागौर आई थी। उन्होंने कहा कि जिले में हिमालय का पानी उनका लाया हुआ है, जबकि आप सभी जानते हैं, पानी के लिए बहुत बड़ा आयोजन रखा था। वे सत्ता के लालच में आमजन को गुमराह कर रही हैं।

मोदी व शाह पर साधा निशाना
गहलोत ने मोदी सरकार व अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों पैसों के दम पर सरकार गिराने का कार्य करते हैं। भाजपा हॉर्स ट्रेडिंग कर प्रदेश की सरकारों को अस्थिर कर सरकारें गिराने का कार्य करती है। ये लोग दस बीस करोड़ रुपए में विधायकों की खरीद फरोख्त करते हैं। ये लोकतंत्र की निशानी नहीं है। जनता ने कर्नाटक का परिणाम देकर भाजपा को उसकी नीतियों का जबाव दिया है।

Published on:
14 May 2023 10:41 am
Also Read
View All

अगली खबर