
मदनगंज-किशनगढ़। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा है कि यदि चुनाव जीतना है तो पहले रूठो को मनाओ, जिनसे अनबन हैं उन्हें मनाओ। यदि रूठों को नहीं मनाया तो फिर चुनाव कैसे जीतोगे।
मुख्यमंत्री राजे ने यह बात किशनगढ़ के मार्बल एसोसिएशन के सभागार में आयोजित प्रदेश कार्यकर्ता बैठक में कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिसका सर्वे अच्छा होगा, जिसका फीडबैक अच्छा होगा, जिसके बारे में जनता अच्छा बोले गी उसे ही टिकट मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने भाजपा विधायकों से कहा कि हार जाओगे तो पूर्व विधायक तो रहोगे ही, यह पद तो छिनने वाला नहीं है। यदि अच्छा काम करोगे तो विधानसभा में टिकट देंगे या लोकसभा या फिर राज्यसभा सदस्य बनाएंगे।
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री एवं राजस्थान चुनाव प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि हमें चुनाव के लिए ६० दिन का समय मिला है, इसलिए सभी मिलकर भरपूर तैयारियां करें। यह मन से निकाल दें कि हम विधानसभा में हारेंगे और लोकसभा जीतेंगे। राजस्थान संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने हर बूथ जीतने के लिए 23 बिन्दु बताए।
ये खबरें भी जरूर पढ़ें