5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान का रण: 28 सीटों का घमासान, मेवाड़-वागड़ रण मेंं तय होगा सूरमा!

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
rajasthan ka ran

उदयपुर। पिछले चुनाव में जहां भाजपा मेवाड़-वागड़ के रण में सूरमा बनकर निकली हो और कांग्रेस भले ही धराशाई हो गई लेकिन इस बार यहां मुकाबला रोचक होने के आसार हैं। कांग्रेस के पास क्षेत्र की 28 में से मात्र दो सीटें हैं, तो 25 पर भाजपा का कब्जा है और एक निर्दलीय के पास।

ऐसे में कांग्रेस यहां पूरा जोर लगाकर खोई सीटों को हासिल करना चाहेगी तो भाजपा कब्जा बरकरार रखने के लिए पूरी ताकत से भिड़ेगी। उदयपुर शहर में गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया फिर चुनाव लडऩे के मूड में हैं तो कांग्रेस भी संभवत: पुराने चेहरों पर दावं खेल सकती है।

एक वोट की हार के बाद सुर्खियों में रही नाथद्वारा सीट पर फिर सभी की निगाहें हैं, क्योंकि यहां से विधायक कल्याण सिंह चौहान का निधन हो चुका है।

विरासत से लेकर नए चेहरों के समीकरणों का जुगाड़ भी बिठाया जा रहा है। वहीं, बांसवाड़ा में कांग्रेस के खाते में एक मात्र बागीदौरा सीट है तो अन्य जगह भी वर्चस्व की अंदरखाने लड़ाई दिख रही है। यहां दोनों ही पार्टियों के लिए राह मुश्किल भरी हो सकती है।

झगड़े वाली सीट वल्लभनगर
उदयपुर जिले में वल्लभनगर चर्चित सीट है। भाजपा से निकले रणधीर सिंह भींडरइनिर्दलीय जीते और भाजपा पर भारी हैं। सीएम ने भाजपा विधायकों से ज्यादा समय भींडर के क्षेत्र को दिया। भींडर का विरोध करने वाल कटारिया के नहीं चाहते हुए भी भींडर में सभा सीएम ने की। कटारिया ने भटेवर में अलग आयोजन कराया।

प्रतापगढ़ में नंदलाल का दबदबा
प्रतापगढ़ से भाजपा के नंदलाल मीणा वर्तमान में जनजाति विकास मंत्री हैं।वे पांच बार से चुनाव जीत रहे हैं। मीणा की पुत्रवधु सारिका मीणावर्तमान में जिला प्रमुख हैं वहीं उनके पुत्र हेमंत मीणा वर्तमान में जिला परिषद सदस्य और भाजपा जिला महामंत्री हैं। मीणा चुनाव नहीं लड़ते हैं तो टिकट के प्रबल दावेदार उनके पुत्र हैं।

उदयपुर, बागीदौरा में जोर लगा रही हैं पार्टियां
मेवाड़ में उदयपुर शहर हॉट सीट है। यहां कांग्रेस जोर लगा रही है। यहां से गुलाबचंद कटारिया लड़ते रहे हैं पर इस बार चुनौतियां नए सिरे से हैं। कुछनेताओं ने नाराज होकर भैरोसिंह शेखावत मंच बना लिया है। इसके उलट बांसवाड़ा जिले की बागीदौरा सीट पर भाजपा जोर लगा रही है। महेन्द्रजीत सिंह मालवीया जीतते रहे हैं। मालवीया की सीट को निकालने के लिए मुख्यमंत्री गौरव यात्रा की सभा भी वहां हुई।

मेवाड़-वागड़ के बड़े मुद्दे
उदयपुर में हाईकोर्ट बैंच
पलायन रोकने के लिए रोजगार के प्रबंध
बढ़ते अपराध और महंगाई पर नियंत्रण
राजसमंद झील में पानी लाने की परियोजना
भीम में पेयजल और रोजगार
बांसवाड़ा को रेल लाइन से जोडऩा
डूंगरपुर में रेल लाइन विस्तार योजना