जयपुर

वसुंधरा सरकार ने चुनाव से पहले फिर किया नौकरशाही में बड़ा फेरबदल, IAS-RAS अफसरों की जम्बो तबादला सूची जारी

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Jul 2018, 7:07 AM IST
vasundhara raje

जयपुर।

राजस्थान में विधनसभा चुनावों के नज़दीक आने के साथ ही सरकार की नौकरशाही में तबादलों का दौर जारी है। रविवार देर रात सरकार ने 113 RAS अफसरों की जंबो तबादला सूची जारी कर दी। सूत्रों के अनुसार चुनावी साल में अधिकांश तबादले मंत्री और विधायकों की अनुसंशा पर किए गए हैं।


5 IAS अफसरों के भी तबादले
113 RAS अफसरों की तबादला सूची जारी होने के साथ ही पांच IAS अफसरों की तबादला सूची भी जारी कर दी गई है। पांच आईएएस अधिकारियों के हुए तबादलों में आईएएस रवि जैन, बाबूलाल मीणा, आनंदी, शंकरलाल कुमावत और अनुपमा जोरवाल का तबादला किया गया है।

RPS की डीपीसी स्थगित
अधिकारियों की सोमवार को होने वाली डीपीसी स्थगित हो गई है। इसके साथ ही निरीक्षक से उप अधीक्षक पद के लिए होने वाली डीपीसी भी आगे बढ़ा दी गई है। गौरतलब है कि सोमवार को आरपीएस अधिकारियों की डीपीसी की बैठक होनी थी।

Updated on:
23 Jul 2018, 7:07 AM IST
Published on:
Also Read
View All