राजमंदिर सिनेमाघर में शनिवार को सोशल मीडिया वालंटियर मीट में शाह ने सोशल मीडिया पर संदेशों के प्रसार और प्रभाव के कई उदाहरण भी बताए। उन्होंने कहा, कर्नाटक चुनाव में भाजपा का अच्छा प्रदर्शन था, लेकिन सोशल मीडिया से कार्यकर्ताओं में निराशा का भाव आ गया। सोशल मीडिया में कार्टून आदि बना कार्यकर्ताओं को निराशा के भाव से निकाला जा सकता है। शाह ने कहा, सरकार ने देश में करीब 22 करोड़ लोगों को विभिन्न योजनाओं से लाभांवित किया, पर उन्हें लगता है यह लाभ उन्हें पटवारी ने दिया।