जयपुर

मुंह तोडऩे की बात कहने वाले घाना के मुक्केबाज को विजेन्द्र की जयपुर में खुली चुनौती

भारत के स्टार मुक्केबाज विजेन्द्र सिंह ने मुंह तोडऩे की बात कहने वाले घाना के मुक्केबाज अर्नेस्ट अमुजु को जयपुर में खुली चुनौती दी।
2 min read
Dec 21, 2017
vijendra singh

जयपुर। भारत के स्टार मुक्केबाज विजेन्द्र सिंह ने मुंह तोडऩे की बात कहने वाले घाना के मुक्केबाज अर्नेस्ट अमुजु को जयपुर में खुली चुनौती दी। विजेन्द्र ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अमुजु को मेरे खिलाफ बोलने से पहले मेरे बारे में गूगल पर सर्च कर लेना चाहिए। उन्हें मुझे हल्के में नहीं लेना चाहिए, क्योंकि मैं उन्हें शुरुआती दौरों में ही पटखनी दे दूंगा। इस साल का ये मेरा आखिरी मुकाबला होगा और मैं साल का अंत जीत के साथ करना चाहुंगा और वो भी नॉकआउट जीत के साथ।

ये मानसिक खेल है और इससे पहले मेरे सभी नौ विरोधियों ने मेरे खिलाफ रणनीति बनाई थी, लेकिन मैंने हमेशा अपने प्रशिक्षण पर ध्यान दिया। विजेन्द्र ने कहा कि मैं कड़ी मेहनत कर रहा हूं और रोज अलग-अलग मुक्केबाजों के साथ दस दौर का मुकाबला खेलकर प्रशिक्षण कर रहा हूं। 23 दिसम्बर को एसएमएस इंडोर स्टेडियम में विजेन्द्र का अफ्रीकी चैंपियन घाना के अर्नेस्ट अमुजु से मुकाबला होगा।

विजेंदर सिंह को उम्मीद है कि 23 दिसंबर को अफ्र ीकी चैंपियन घाना के अर्नेस्ट अमुजु के खिलाफ होने वाले मुकाबले में वह नॉकआउट जीत के साथ अपने दोहरे खिताब का बचाव करेंगे। मेरे ट्रेनर ली बीयर्ड और जॉन जायस ट्रेनिंग में काफी मेहनत कर रहे है। हम वीडियो के साथ मुक्केबाजों के साथ ट्राइल फाइट कर रहे है। मुझे पता है अर्नेस्ट मुझ से ज्यादा अनुभवी है। उसने पेशेवर मुक्केबाजी के 25 मुकाबलों में से 23 में जीत दर्ज की है, लेकिन एमेच्योर मुक्केबाजी का अनुभव उनके खिलाफ पेशेवर मुक्केबाजी में काम आएगा।

मेरा परिवार भी इंडिया से
अमुजु ने कहा कि विजेन्द्र अभी यंग है और उनमें काफी अग्रेशन है, अपने जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हूं। मेरे परिवार भी इंडिया से है, इसलिए यहां खेलना खास है। इंडिया में पहली बार किसी टूर्नामेंट के लिए आया हूं।

यह कहा था अमुजु ने
दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए अर्नेस्ट ने कहा था कि वो विजेंद्र को पटखनी देने के लिए रोज 10 घंटे प्रशिक्षण कर रहे हैं और इस मैच में विजेन्द्र का मुंह तोड़ देंगे।

Published on:
21 Dec 2017 11:04 am
Also Read
View All
राजस्थान के मौसम पर बड़ा अपडेट: आने वाले दशकों में गर्मी तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड, बारिश का पैटर्न भी होगा चेंज

जयपुर में तृतीय श्रेणी शिक्षकों का प्रदर्शन, ट्रांसफर की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के इस्तीफे पर अड़े टीचर

भैराणाधाम आंदोलन के 113वें दिन बड़ा फैसला: रीको क्षेत्र के लिए अब बनेगी नई योजना, जानिए समझौते में और क्या तय हुआ?

Patrika Impact: राजस्थान में कंबोडिया-म्यांमार साइबर फ्रॉड नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, तीन और सदस्य गिरफ्तार

राजस्थान में कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: पुरानी पेंशन योजना का विकल्प चुनने की डेडलाइन बढ़ी, जानें नई तारीख