6 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोहम्मद अली से किया मुकाबला, अब सेना की देखरेख में यह मुक्केबाज…

कौर सिंह के इलाज का सारा खर्च भारतीय सेना उठा रही है। रक्षा के एक प्रवक्ता ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।
2 min read
Google source verification
boxing

चंडीगढ़. महानतम मुक्केबाज माने जाने वाले मोहम्मद अली के खिलाफ रिंग में उतरने वाले एकमात्र भारतीय मुक्केबाज कौर सिंह के इलाज का सारा खर्च भारतीय सेना उठा रही है। रक्षा के एक प्रवक्ता ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। कौर सिंह एक सेवानिवृत्त सूबेदार हैं, जो पंजाब में सुनाम तहसील खनाल खुर्द गांव में रहते हैं। वह दिल की बीमारी से जूझ रहे हैं। हाल की में यह खबर में यह बात सामने आई कि कौर सिंह अपनी चिकित्सा संबंधी बिलों का भुगतान करने के लिए संघर्ष कर रहे थे। भारत के लिए मुक्केबाजी कर देश का मान बढ़ाने वाले मुक्केबाज की आर्थिक मदद मामले में सीएम तुरंत निर्णय लिया उन्हें आर्थिक मदद प्रदान की। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने कौर सिंह की आर्थिक स्थिति कमजोर होने की जानकारी मिलते ही तुरंत आर्थिक मदद की। भारतीय सेना के प्रवक्ता ने कहा कि सेना कौर सिंह का पूरा ध्यान रख रही है।

5.27 लाख की सहायता
इन रिपोर्टों पर प्रतिक्रिया देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने तुरंत उनकी मदद के लिए पिछले सप्ताह दो लाख रुपये की राशि दी थी। रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि हाल ही में कौर को 5.27 लाख रुपये की राशि दी गई है। यह राशि ग्रेसियान सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल को दी गई है। यहां उनका इलाज चल रहा है। उनके इलाज में एक माह में 8.000 रुपये का खर्च आता है, जिसे सेना दे रही है।

अर्जुन अवार्डी हैं कौर सिंह
कौर ने 1982 एशियाई खेलों में हेवीवेट में पुरुष वर्ग का स्वर्ण पदक जीता था। उन्हें अर्जुन पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन एकमात्र भारतीय हैं, जिन्होंने प्रदर्शनी मैच में मुक्केबाज दिग्गज मोहम्मद अली के खिलाफ रिंग में प्रवेश किया था। एक दिन पहले फिल्म अभिनेता शाहरुख खान ने भी कौर सिंह को पांच लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की थी।