
मेंस शूटिंग टीम (फोटो- ANI)
10m Air Rifle Team Event at Asian Games 2026: सोमवार को भारतीय शूटर्स ने झोली में एशियन गेम्स 2026 का एक मेडल डाल दिया। 10 मीटर एयर राइफल इवेंट का सिल्वर मेडल भारत के रुद्रांक्ष पाटिल, पार्थ माने और हिमांशु ढिल्लों ने जीता। इन तीनों ने 1890.10 स्कोर किया, जिसकी वजह से भारत ने दूसरा स्थान हासिल किया। चीन के शेंग लियाओ के साथ मा शान और झांग चैसोंग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1899 का स्कोर किया और गोल्ड पर कब्जा किया। रिपब्लिक ऑफ कोरिया ने 1884.2 अंक के साथ कांस्य पदक पर कब्जा किया। इसके बाद व्यक्तिगत फाइनल का आयोजन हुआ, जहां हिमांशु ढिल्लों ने सिल्वर और रुद्रांक्ष ने कांस्य पदक जीता। अब तक भारत 6 मेडल जीत चुका है, जिसमें से 5 पदल शूटिंग से आए हैं।
रुद्रांश और हिमांशु ढिल्लों ने शानदार प्रदर्शन के दम पर मेंस इंडिविजुअल फाइनल इवेंट के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है, जहां वह मेंस 10 मीटर एयर राइफल के फाइनल में हिस्सा लेंगे। रुद्रांश ने जहां 631.8 प्वाइंट हासिल किए, तो वहीं हिमांशु ने 630 प्वाइंट्स अपने नाम किए। हालांकि, पार्थ माने इस मामले में पीछे रहे और वह सिर्फ 628 प्वाइंट हासिल कर पाए, जिसकी वजह से वह 10 मीटर एयर राइफल इंडिविजुअल फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाए। क्वालिफिकेशन में शीर्ष-आठ में जगह बनाने के बाद रुद्रांश और हिमांशु ने व्यक्तिगत फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।
चीन ने रिकॉर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। ओलंपिक चैंपियन शेंग लियाओ के साथ मा शान और झांग चैसोंग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1899 का स्कोर खड़ा किया और साथ में नया क्वालिफिकेशन रिकॉर्ड भी बना दिया।
भारतीय टीम ने शूटिंग में सिल्वर जीतकर शानदार शुरुआत की है। इससे पहले वूमेंस 10 मीटर एयर राइफल टीम ने भी सिल्वर मेडल जीता था, जहां एलेवेलिन वलरीवन, सोनम मस्कर और विदर्शा विनोद ने पहले दिन भारत को वूमेंस 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में सिल्वर मेडल दिलाया था। इसके अलावा एलेवेलिन ने इंडिविजुअल इवेंट का सिल्वर मेडल जीतकर भारत को उसी दिन दूसरा मेडल दिलाया। अब तक भारतीय टीम को तीनों मेडल शूटिंग से ही आए हैं।
भारत ने 2022 एशियन गेम्स में सात गोल्ड, नौ सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल के साथ कुल 22 मेडल जीते थे, जो इंडिया का रिकॉर्ड रहा था। इतने मेडल शूटिंग में भारत ने आज तक नहीं जीते थे। इस बार भी शूटर्स ने धमाकेदार आगाज किया है और उम्मीद है कि भारतीय टीम इस प्रदर्शन को इससे भी आगे निकले।
10 मीटर इंडिविजुअल एयर राइफल फाइनल इवेंट में हिमांशु ढिल्लों ने सिल्वर और रुद्रांक्ष ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया। चीन के शेंग लियाओ ने गोल्ड मेडल पर कब्जा किया।
Updated on:
21 Sept 2026 10:11 am
Published on:
21 Sept 2026 08:13 am
