
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु। (Photo- IANS)
Indian women’s badminton team beat Kazakhstan: भारतीय महिला बैडमिंटन टीम ने रविवार को एशियन गेम्स में कजाकिस्तान पर 3-0 की आसान जीत हांसिल की। इस जीत के साथ भारतीय टीम क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है, जहां उसका सामना जापान से होगा। भारतीय महिला बैडमिंटन टीम की खिलाड़ी पीवी सिंधु, उन्नति हुड्डा और तन्वी शर्मा ने इचिनोमिया सिटी म्यूनिसिपल जिम्नेजियम में अपने-अपने एक मुकाबलों में जीत दर्ज की, जिसकी वजह से नतीजा 3-0 रहा।
भारत की डबल ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता पीवी सिंधु ने 24 मिनट तक चले गेम में वर्ल्ड नंबर 426 खिलाड़ी कामिला समालुगोवा को 21-7, 21-9 से हराया। वहीं वर्ल्ड नंबर 866 एलिसा कुलेशोवा भी भारतीय खिलाड़ी उन्नति हुड्डा के सामने नहीं टिक सकी। उन्नति हुड्डा ने 22 मिनट तक चले गेम में 21-7, 21-10 से हराया।
वर्ल्ड जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप की सिल्वर मेडलिस्ट तन्वी शर्मा ने भी दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 19 मिनट तक चले मुकाबले में डायना नामेनोवो को 21-15, 21-10 से हराया।
भारतीय महिला बैडमिंटन टीम को 22 सितंबर को क्वार्टरफाइनल मैच में जापान की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। क्वार्टरफाइनल मैच में पीवी सिंधु का सामना अकाने यामागुची और उन्नति हुड्डा का सामना टोकोमा मियाजाकी से हो सकता है।
एशियन गेम्स इतिहास पर नजर डालें तो भारतीय महिला बैडमिंटन टीम ने केवल एक बार पदक जीता है। भारत ने 2014 में इंचियोन एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इसके बाद भारतीय महिला बैडमिंटन टीम एशियन गेम्स 2023 में थाइलैंड से 0-3 से हराकर बाहर हो गई थी। ऐसे में भारतीय महिला बैडमिंटन टीम के पास लंबे समय से चले आ रहे पदक के सूखे को समाप्त करने के अच्छा मौका है।
एशियन गेम्स इतिहास पर नजर डालें तो भारतीय महिला बैडमिंटन टीम ने केवल एक बार पदक जीता है। भारत ने 2014 में इंचियोन एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इसके बाद भारतीय महिला बैडमिंटन टीम एशियन गेम्स 2023 में थाइलैंड से 0-3 से हराकर बाहर हो गई थी। ऐसे में भारतीय महिला बैडमिंटन टीम के पास लंबे समय से चले आ रहे पदक के सूखे को समाप्त करने के अच्छा मौका है। भारतीय महिला बैडमिंटन टीम की नजर देश के लिए बैडमिंटन में दूसरा स्वर्ण पदक जीतने की होगी।
एशियन गेम्स 2026 से पहले तक भारत ने एक स्वर्ण, दो रजत और 10 कांस्य पदक जीते हैं, यानी कुल 13 पदक। इससे पहले सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने हांगझोउ में हुए 2023 एशियन गेम्स में भारत को बैडमिंटन का पहला स्वर्ण पदक दिलाया था।
Updated on:
20 Sept 2026 03:39 pm
Published on:
20 Sept 2026 02:52 pm
