20 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Asian Games 2026: शूटिंग में भारत को एक और पदक, एलावेनिल वलारिवन ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में जीता सिल्वर

Asian Games 2026 में भारतीय निशानेबाज एलावेनिल वलारिवान ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में 252.4 अंक के साथ सिल्वर मेडल जीता। जापान की हिनाता ताइची ने गोल्ड जीता।
2 min read
Google source verification
Elavenil Valarivan Latest

भारतीय निशानेबाज एलावेनिल वलारिवन ने एशियन गेम्स 2026 में जीता सिल्वर मेडल। (Photo -IANS)

Elavenil Valarivan: भारतीय शूटर एलावेनिल वलारिवन ने जापान में चल रहे आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। यह शूटिंग में भारत का दूसरा पदक है। इससे पहले एलावेनिल वलारिवन ने सोनम उत्तम मास्कर और विदरसा के विनोद के साथ मिलकर महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में भारत को रजत पदक दिलाया था।

27 वर्षीय एलावेनिल वलारिवन ने फाइनल में 252.4 अंक हासिल किए और दूसरे स्थान पर रहीं। जापान की हिनाता ताइची ने 253 अंक के साथ नया गेम्स रिकॉर्ड कायम करते हुए गोल्ड मेडल जीता। दक्षिण कोरिया की बान ह्यो-जिन ने 230.4 अंक के साथ ब्रॉन्ज हासिल किया। फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी भारतीय निशानेबाज सोनम मस्कर 167 अंक के साथ छठे स्थान पर रहीं।

22वें शॉट के बाद एलावेनिल वलारिवन को पीछे छोड़ा

भारतीय शूटर एलावेनिल वलारिवन अधिकांश समय तक लीड ली हुईं थी। उन्होंने शानदार शुरुआत की और शुरुआती चरणों में बढ़त बनाए हुईं थी। उन्होंने पहले पांच शॉट्स के बाद 53.1 का स्कोर बनाया। इसके बाद एलिमिनेशन राउंड में उन्होंने अपनी बढ़त को और बढ़ा लिया, लेकिन लेकिन फाइनल के 22वें शॉट के बाद जापान की हिनाता ताइची ने उन्हें पीछे छोड़ दिया।

फाइनल की आखिरी चरण में प्रवेश करते समय भारतीय शूटर एलावेनिल जापानी खिलाड़ी से 0.3 अंक पीछे थीं। इसके बाद दोनों के बीच का अंतर और बढ़ गया। एलावेनिल के पेनल्टीमेट शॉट का स्कोर 10.4 रहा, जबकि हिनाता ताइची ने 10.6 अंक हासिल किए।

शीर्ष स्थान पर बने रहने के लिए एलावेनिल को आखिरी शॉट में शानदार प्रदर्शन करना था। उन्होंने 10.1 अंक हासिल किए, लेकिन ताइची ने दबाव के बीच बेहतर प्रदर्शन करते हुए 10.2 अंक दर्ज किए। इसके साथ ही जापानी निशानेबाज का कुल स्कोर 253.0 अंक हो गया और उन्होंने गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया, वहीं एलावेनिल को 252.4 अंक के साथ सिल्वर मेडल के साथ संतोष करना पड़ा।

आपको बता दें कि एलावेनिल ने सोनम उत्तम मास्कर और विदरसा के विनोद के साथ मिलकर महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में भारत को सिल्वर मेडल दिलाया था। एशियन गेम्स 2023 में भारतीय शूटर्स ने रिकॉर्ड 22 मेडल जीते थे, जिनमें सात गोल्ड, नौ सिल्वर और छह ब्रॉन्ज पदक शामिल थे।